Subrata Roy: सुब्रत रॉय के पत्नी और बच्चे नहीं हैं भारत के नागरिक, इस देश की ले रखी है नागरिकता

Subrata Roy Death: लंबे समय से बीमार चल रहे सहारा श्री सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है. भारत के एक बड़े कारोबारियों में गिने जाने वाले सुब्रत रॉय ने सहारा इंडिया परिवार (Sahara India Pariwar) की स्थापना की थी. वह राजनीति, बॉलीवुड और खेल जगत में भी काफी मशहूर थे. मगर, निवेशकों का पैसा ना लौटाने को लेकर हुए कानूनी विवादों में फंसकर उन्हें जेल जाना पड़ा. इसके बाद कानूनी पचड़ों से बचने के लिए उनके परिवार ने भारत की नागरिकता छोड़ दी थी. सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय (Swapna Roy) और बेटे सुशांतो रॉय (Sushanto Roy) ने यूरोपीय देश रिपब्लिक ऑफ मैसेडोनिया (Macedonia) की नागरिकता ले ली थी. सुब्रत रॉय की मौत के बाद कंपनी का पैसा संभालने वाले अब भारत के नागरिक भी नहीं हैं.

नागरिकता पर खुलकर नहीं बताती कंपनी

स्वप्ना रॉय और सुशांतो रॉय की नागरिकता पर सहारा खुलकर कुछ नहीं बताती. हालांकि, सूत्रों के अनुसार कंपनी ने मेसेडोनिया में तीन बिजनेस खोलने की योजना बनाई थी. सहारा वहां डेरी, सेवन स्टार होटल और फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में उतरना चाहती थी. नागरिकता के चलते कंपनी को टैक्स लाभ समेत दर्जनों फायदे होते. वहां की नागरिकता काफी सस्ती भी है.

मैसेडोनिया के राजकीय अतिथि भी रहे रॉय, अच्छे थे रिश्ते

सुब्रत रॉय के मैसेडोनिया के साथ अच्छे संबंध थे. कई बार उन्हें मैसेडोनिया में राजकीय अतिथि बनने का मौका भी मिला. उन्होंने मैसेडोनिया में मदर टेरेसा (Mother Teresa) का बड़ा स्टेचू बनाने का प्रस्ताव भी रखा था. साथ ही लास वेगास की तर्ज पर वह एक स्वांक कसीनो भी बनाना चाहते थे. मैसेडोनिया कभी युगोस्लाविया का हिस्सा था. वह 1991 में आजाद हुआ और 1993 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना.

निवेश के बदले आसानी से मिल जाती है नागरिकता

दक्षिण पूर्वी यूरोप में स्थित मेसेडोनिया की नागरिकता लेने के लिए आपको बस 4 लाख यूरो का निवेश और 10 लोगों को नौकरी देनी होती है. इसके अलावा रियल एस्टेट में 40 हजार यूरो से अधिक का निवेश करने पर आपको एक साल तक मेसेडोनिया में रहने का अधिकार मिल जाता है. मेसेडोनिया में बेरोजगारों का संख्या काफी ज्यादा है. इसके अलावा बुल्गारिया, रोमानिया और मोंटेनेग्रो भी आसानी से निवेश के बदले अपनी नागरिकता दे देते हैं.

ये भी पढ़ें

<a href="https://ift.tt/8JnTEUe Roy Passes Away: नहीं रहे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय, जानिए कैसे मिलेगा आपका फंसा हुआ पैसा

from अमेजन ने 180 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, इस डिवीजन में कर दी साल की दूसरी छंटनी https://ift.tt/3Ic1LoT
أحدث أقدم