कुवैत में भारतीय कामगारों को बड़ा झटका, साल 2021 में 48 हजार मजदूरों को छोड़ना पड़ा देश

दोहा कोरोना की मार के बीच खाड़ी देश कतर से भारतीय कामगारों के लिए बुरी खबर है। साल 2021 के पहले 9 महीने में 1,68,000 प्रवासी कामगारों को कुवैत छोड़ना पड़ा है। दुखद बात यह है कि इसमें सबसे ज्‍यादा भारतीय हैं। जिन लोगों को कुवैत छोड़ना पड़ा है, उनमें प्राइवेट और सरकारी क्षेत्र में 60,400 घरेलू वर्कर और 107,900 प्रवासी कामगार शामिल हैं। इससे कुवैत में कुल घरेलू कामगारों की संख्‍या में 9 फीसदी की गिरावट आई है। अल अन्‍बा अखबार के मुताबिक कुवैत के कुल घरेलू वर्कर्स की संख्‍या में 9 फीसदी की गिरावट आई है। ऐसा इसलिए हुआ क्‍योंकि 60,400 कामगार लेबर मार्केट से चले गए हैं। इससे सितंबर 2021 में कुल कामगारों की संख्‍या गिरकर 6,08,230 पहुंच गई। साल 2021 की शुरुआत में कुल कामगारों की संख्‍या कुवैत में 668,615 थी। जिन कामगारों को कुवैत छोड़ना पड़ा है, उनमें सबसे ज्‍यादा 48 हजार भारतीय हैं। कुवैत की कुल आबादी में 75 फीसदी प्रवासी इसके साथ ही अब कुवैत में काम करने वाले कुल भारतीयों की संख्‍या अब 499,400 से घटकर 451,380 पहुंच गई है। अगर इसे प्रतिशत में देखें तो कुवैत में काम करने वाले भारतीयों की संख्‍या में 10 फीसदी की कमी आई है। वहीं कुवैत में काम करने वाले मिस्र के मजदूरों की संख्‍या में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बाद तीसरे नंबर पर बांग्‍लादेश के कामगारों का नंबर है। साल 2021 में नेपाल के कामगारों को भी झटका लगा और उनकी संख्‍या भी 7 हजार घटी है। इसके अलावा फिलीपीन्‍स और पाकिस्‍तान के मजदूरों की संख्‍या में कमी आई है। एक तरफ विदेशी कामगार जहां कुवैत से जा रहे हैं, वहीं देश के नागरिकों की नौकरी में बढ़ोत्‍तरी हुई है। कुवैत के 17,511 लोगों को नौकरी मिली है। दरअसल, कुवैत नौकरियों में विदेशी नागरिकों की जगह पर अपने नागरिकों को तरजीह दे रहा है और उसकी यह योजना इस साल अगस्‍त तक पूरी हो जाएगी। कुवैत की कुल आबादी में 75 फीसदी प्रवासी हैं जिसमें सबसे ज्‍यादा भारतीय हैं। इससे भारत को बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा मिलती है। कुवैत के इस कदम से भारतीयों को बड़ा झटका लगा है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/cxsjTZX
أحدث أقدم