Covid-19: Omicron Variant के दौरान शरीर और दिमाग को शांत रखने के लिए करें ये Yoga Asana, मिलेंगे कई फायदे

Omicron Variant: आज के समय में हम सब की जीवनशैली कुछ इस तरह की हो गई है कि न चाहते हे भी चिंता, तनाव, एंजायटी अक्सर घेर ही लेती हैं. वहीं कोरोनाकाल (Coronavirus) में शरीर को फिट रखना और दिमाग को शांत रखना बहुत जरूरी हो गया है. वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) ने लोगों को परेशान कर रखा है. ओमिक्रोन से संक्रमित होने से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत पर ध्यान दें और रोजाना योगासन करें. ऐसा इसलिए क्योंकि योग से इम्यूनिटी मजबूत होती है. जिसकी वजह से आप ओमिक्रोन से संक्रमित होने से बच सकते हैं. चलिए हम यहां आपको शरीर और दिमाग शांत रखने के लिए कुछ योगासन बताते है.

विपरिता करनी (Viparita Karani Yoga)- यह योगासन (Yoga Asana) बहुत सी समस्याओं का समाधान करता है. यह भी बिगिनर लेवल आसन है. इसके लाभ सुबह खाली पेट करने से अधिक मिलते हैं. इसे 5 से 10 मिनट के लिए इस अवस्था में रहें. यह आपके ब्लड फ्लो को रेगुलेट करने में मदद करता है. अगर आपको रात में नींद नहीं आती है यो आसन आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं.

बालासन (Balasana)- यह आसान सा योग आसन है जिसे बिगिनर भी आसानी से कर सकते हैं. इस आसन को खाली पेट करना चाहिए. इसे एक से तीन मिनट के लिए अवश्य करें. यह कमर, कंधों और छाती की मसल्स से टेंशन रिलीज करने में लाभादायक होता है. यह आपकी एंजाइटी कम करने में भी सहायक होता है.

सुप्त मत्स्येंद्र आसन (Supta-Matsyendrasana)- इस आसन का यह नाम एक मत्स्येंद्र नाम के योगी के बाद पड़ा है जो कि भगवान शिव के एक उपासक थे. इसे खाली पेट करने से लाभ मिलता है. इसे आधे से एक मिनट तक जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-Omicron Variant: ओमिक्रोन का ये लक्षण सबसे पहले आता है नजर, वैक्सीन लगवा चुके लोग भी हो रहे हैं संक्रमित

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

from coronavirus https://ift.tt/qt2RUNp
Previous Post Next Post