Horoscope 16 December 2021 कर्क राशि वालों की संतान संबंधित समस्या का होगा समाधान

ज्योतिष में राशिचक्र की चौथी राशि कर्क के जातकों के स्वभाव को कोमल होने के साथ ही परिवर्तनशील माना जाता है। ऐसे जातक संवेदनशील स्वभाव के होने के साथ ही कल्पनाशील भी होते हैं। आइए जानते हैं कि आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर के 16वें दिन कर्क का राशिफल क्या कहता है?
कर्क राशिफल— -प्रियजनों से भेंट संभव है। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। धार्मिक कार्यो में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च होगा।आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। सामजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। शत्रु से बचकर रहे। अपने माता-पिता का सम्मान करें। संतान के कैरियर संबंधी कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है.
वित्त— आर्थिक मामलो में नुकसान हो सकता है। अनावश्यक खर्च आ जाने से परेशानी हो सकती है।
करियर— नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। नए कारोबार की शुरूआत की संभावना है। प्राइवेट जॉब में अपने गुस्से को काबू में रखने की कोशिश करें. यह आपकी तरक्की को नुकसान पहुँचा सकता है।
दांपत्य व प्रेम— दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा के दौरान एहतियात बरते नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते है।
हेल्थ— सर्दी,बुख़ार संबंधी रोग होने की आशंका है। आप चोटिल हो सकते है। संतान की सेहत को लेकर भी परेशानी हो सकती है।
लकी नंबर— 4
लकी कलर— लाइट ब्लू
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए केले के पेड़ की परिक्रमा करें. केले का दान भी करें.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3E0G0Em
أحدث أقدم