Horoscope 16 December 2021 मिथुन वालों के सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी

ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन के जातकों का स्वभाव मूडी माना जाता है। इस राशि के जातक दूसरों की मन की बातें पढ़ने की सक्षम होते हैं. आइए जानते हैं कि आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर के 16 वें दिन मिथुन का राशिफल क्या कहता है?
मिथुन-सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यो में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
जमीन-ज़ायदाद को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको बड़े ही धैर्य से काम लेना होगा। भाई-बहन से मनमुटाव की आशंका है। माता-पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। संतान को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है.
वित्त— आर्थिक मामलों में पूर्णरूप से सतर्कता बरतना ज़रूरी है। अनावश्यक ख़र्चों से परहेज़ करें अन्यथा आर्थिक स्थिति नाज़ुक हो सकती है।
करियर— यदि नौकरी बदलना चाहते है तो प्रयास कर सकते हैं सफलता अवश्य मिलेगी। अधिकारियों तथा वरिष्ठ लोगों की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे। व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी, इसमें संदेह नहीं है।
दांपत्य व प्रेम— वैवाहिक सुख के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपके व्यवहार से जीवनसाथी से मतभेद होने की आशंका है। लवमेट की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
हेल्थ— सेहत के प्रति लापरवाही उचित नहीं है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
लकी नंबर— 8
लकी कलर— लाइट ब्लू
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए उनके बीज मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम: का कम से कम एक माला जाप करें.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q16Y9U
Previous Post Next Post