Horoscope 16 December 2021 वृषभ राशि वालों का दिन सामान्य

राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ के जातकों को ज्योतिष में शांत स्वभाव वाला माना जाता है। ये अपनी वाणी और कला के चलते लोगों के बीच में विख्यात होते हैं। आइए जानते हैं आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर के 16 वें दिन वृषभ का राशिफल क्या कहता है?
वृषभ राशिफल— -बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
आपका दिन सामान्य रहने वाला है। संतान से तनाव हो सकता है। ऐसा होने पर आप संयम बनाए रखें, संतान से किसी भी हाल में विवाद न करें. आज शारीरिक और मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं।
वित्त— आर्थिक मामलो में संभलकर ही रहे। सभी कार्य सजगता पूर्वक ही करें। धन के मामले में धोखा भी हो सकता है।
करियर— यदि शेयर बाज़ार में पैसा लगाते है तो दूर रहना ही हितकर होगा। कार्यस्थल पर क्रोध पर नियंत्रण रखे अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। नौकरी के मामलो में सफलता मिल सकती है परन्तु मेहनत करनी होगी।
दांपत्य व प्रेम— जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्यार का खुमार चढ़ सकता है। लवमेट के साथ यात्रा का योग है। पुराने विपरीत लिंगी मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
हेल्थ— स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आँख, गला नाक तथा पेट को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।
लकी नंबर— 3
लकी कलर— लाइट आरेंज
अनुकूल सलाह— विष्णुजी की विधिविधान से पूजा करें. संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3E0E0vQ
أحدث أقدم