वीडियो: डोमिनिका में मिला 'दुनिया का सबसे व‍िशाल' सांप, उठाने को लगानी पड़ी क्रेन

रोसेउ कैरेबियाई देश डोमिनिका से एक विशालकाय सांप की अद्भुत तस्‍वीरें सामने आई हैं। यह सांप इतना बड़ा है कि उसे उठाने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। कई लोग इसे सांपों की लंबाई के मामले में विश्‍व रेकॉर्ड बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि डोम‍िनिका में वर्षावनों की सफाई के दौरान कर्मचारियों को यह विशालकाय सांप मिला। उन्‍होंने क्रेन की मदद से इसे उठाया। इस सांप के वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्‍यक्ति वीडियो बना रहा है और वह इसे देखकर घोर आश्‍चर्य में है। वह कह रहा है, 'मेरी मां, क्‍या?' यह सांप करीब 10 फुट लंबा है। कर्मचारी जब इसे उठा रहे थे तब वह जिंदा था और उसे देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। इस वीडियो को पिछले हफ्ते जब से सोशल मीडिया में अपलोड किया गया है तब से लेकर अब तक उसे लाखों बार देखा जा चुका है। 13 फुट तक लंबा हो सकता है बोआ सांप सोशल मीडिया वेबसाइट रेडिट पर लोगों अपनी प्रतिक्रिया में कहा क‍ि यह विशालकाय पशु की तरह से है। एक यूजर ने कहा, 'यह एक विश्‍व रेकॉर्ड की तरह से दिखाई दे रहा है।' एक अन्‍य यूजर ने कहा कि असलियत में यह बहुत विशाल है। एक और यूजर ने लिखा, 'क्रेन पर सांप।' यह अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि वीडियो में दिख रहा सांप किस तरह का है। कैरेबियाई देश डोमिनिका मात्र 29 मील लंबा और 16 मील चौड़ा है और इसे प्राकृतिक स्‍वर्ग की संज्ञा दी गई है। यहां पर बड़ी संख्‍या में जंगल और जंगली जीव पाए जाते हैं। यहां पर पाया जाने वाला एक सांप 13 फुट तक लंबा हो सकता है। यह जानलेवा सांप बोआ प्रजाति का होता है। यह अपने शिकार हो जकड़ लेता है और दम घोंट कर उसे मार डालता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3nd9xVc
أحدث أقدم