शख्स के कोरोना नियम तोड़ने से आठ संक्रमित और एक की मौत, अब जेल में गुजारने होंगे पांच साल

हनोई वियतनाम में एक शख्स को कोरोना संबंधी नियमों का उल्लंघन बड़ा महंगा पड़ गया। सरकारी मीडिया ने बताया कि कोविड-19 क्वारंटीन नियमों को तोड़ने और संक्रमण फैलाने के लिए एक व्यक्ति को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई। वियतनाम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक 28 साल के Le Van Tri को एक दिवसीय सुनावाई के दौरान दक्षिणी प्रांत Ca Mau की अदालत में 'खतरनाक संक्रामक रोग फैलाने' के दोष में पांच साल जेल की सजा सुनाई गई। कोरोना को हराने के बाद बिगड़े हालातवियतनाम को कोरोना वायरस से सफलतापूर्वक निपटने के लिए जाना जाता है। देश ने बड़े पैमाने पर जांच कर, आक्रामक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, कड़े सीमा प्रतिबंधों और सख्त क्वारंटीन नियमों की मदद से वायरस पर काबू पा लिया था। हालांकि कोरोना के नए वेरिएंट्स सामने आने के बाद अप्रैल के आखिर से वियतनाम की सफलता के रिकॉर्ड धूमिल पड़ते दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि नियम उल्लंघन के मामले में देश दोषियों को बेहद सख्त सजा सुना रहा है। आठ को किया संक्रमित, एक की मौतरिपोर्ट के मुताबिक Tri ने Ca Mau से Ho Chi Minh शहर की यात्रा की और 21 दिनों के क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन किया। इस दौरान Tri ने आठ लोगों को संक्रमित किया जिसमें एक व्यक्ति की एक महीने के इलाज के बाद संक्रमण से मौत हो गई थी। Ca Mau वियतनाम का सबसे दक्षिणी प्रांत है जहां महामारी की शुरुआत से अब तक सिर्फ 191 मामले और दो मौतें ही दर्ज की गई हैं। देश में तेजी से बढ़ रहे मामलेयह आंकड़ा देश में महामारी का केंद्र बन चुके Ho Chi Minh शहर के आंकड़े के सामने बहुत कम है, जहां अब तक 260,000 मामले और 10,685 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। कभी कोरोना पर जीत हासिल कर चुका वियतनाम आज संक्रमण के एक बुरे दौर से गुजर रहा है। देश में अब तक कुल 536,000 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 13,385 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें ज्यादातर मामले बीते कुछ ही महीनों में दर्ज किए गए हैं। देश में इससे पहले क्वारंटीन नियमों के उल्लंघन के लिए ही दो लोगों को 18 महीने और दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/38MwdVy
أحدث أقدم