रियाद अब संयुक्त अरब अमीरात से भारतीय यात्री सऊदी अरब की यात्रा कर सकेंगे। मंगलवार को स्थानीय मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सऊदी अरब ने यूएई, अर्जेंटीना और साउथ अफ्रीका को अपनी यात्रा प्रतिबंध सूची से हटा लिया है और 8 सितंबर से तीनों देशों से आने वाले यात्रियों को दोबारा देश में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यात्रियों से सावधान रहने की अपीलरिपोर्ट के मुताबिक आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि यह फैसला देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए लिया गया है। सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी मंत्रालय ने यात्रा के दौरान सावधानियों और सभी जरूरी सुरक्षा उपायों के पालन करने पर जोर दिया है। अनुमति वाले देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों से मंत्रालय ने सावधान रहने की अपील की है। वायरस फैलने वाली जगहों से बनाएं दूरीमंत्रालय ने नागरिकों को उन जगहों से दूर रहने की सलाह दी है जहां वायरस फैल रहा है। चाहें जहां भी जाएं सभी एहतियाती उपायों का पालन करें। पिछले महीने सऊदी अरब ने भारत और पाकिस्तान समेत यात्रा प्रतिबंधों का सामना करने वाले देशों को बड़ी राहत दी थी। सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने कहा था कि सिर्फ उनके देश में वैक्सीन की पूरी डोज लगवाने के बाद बाहर गए यात्रियों को सीधे प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में मंत्रालय ने दुनियाभर के दूतावासों को सऊदी राजपत्र भी जारी कर दिया था। किसे मिलेगी सीधे प्रवेश की अनुमतिकोरोना वायरस की गंभीर स्थिति को देखते हुए कुछ महीने पहले सऊदी ने भारत और पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों से यात्रियों के आने पर पाबंदी लगा दी थी। आंतरिक मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि अधिकारियों ने पहले सऊदी नागरिकों के साथ-साथ विदेशी राजनयिकों, स्वास्थ्य चिकित्सकों और उनके परिवारों को यात्रा प्रतिबंध का सामना करने वाले देशों से सीधे प्रवेश की अनुमति दी थी।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3tmQwSN