यमन: हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका, सऊदी गठबंधन सेना के हमलों में 43 लड़ाकों की मौत

मारिब (यमन)यमन के प्रमुख शहर मारिब पर कब्जे के लिए आगे बढ़ रहे हूती विद्रोहियों और अरब नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच भीषण लड़ाई में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं। सैन्य सूत्रों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया कि बीते 48 घंटों में 43 हूती लड़ाके मारे जा चुके हैं। इनमें ज्यादातर गठबंधन के हवाई हमलों में मारे गए हैं। वहीं एक दूसरे सूत्र ने बताया कि कम से कम सात सैनिकों की भी मौत हुई है। अब तक 400 लोगों की मौतइस महीने मारिब में संघर्ष के दौरान करीब 400 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मारिब के पश्चिम में सुरक्षा को भेदने में नाकाम रहने के बाद हूतियों ने शबवा और अल-बायदा के साथ प्रांत की दक्षिणी सीमाओं में नए मोर्चे खोल दिए। विद्रोहियों ने अल-अबेदिया, बेहान और ओसेलन में सैनिकों पर हमला कर दिया। हमलों के बाद सेना ने इन इलाकों में नए सैनिक और सैन्य उपकरण भेजे। स्थानीय जनजातियों ने भी हूतियों के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं। नए क्षेत्रों पर हूती विद्रोहियों का कब्जाएक सैन्य सूत्र ने कहा कि हूती मिलिशिया ने सरकारी सैनिकों के साथ भीषण लड़ाई के बाद मारिब प्रांत में नए क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है। सूत्र ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि हूती मिलिशिया ने शनिवार को हरीब जिले से आगे बढ़कर मला पहाड़ी की चोटी, ओम रीश की आसन्न घाटी और क्षेत्र में मुख्य राजमार्ग का हिस्सा कब्जा कर लिया, जो अल-जुबा जिले और प्रांत की राजधानी मारिब शहर की ओर जाता है। दर्जनों सैनिकों की मौतउन्होंने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि मिलिशिया हमले को नाकाम करने की कोशिश में दर्जनों सैनिक मारे गए और घायल हो गए। हूती समूह ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। पिछले हफ्ते हरीब जिले पर कब्जा करने के साथ, हूती समूह अब प्रांत के 14 में से 10 जिलों को नियंत्रित करता है। ईरान समर्थित हूती मिलिशिया ने फरवरी में तेल-समृद्ध प्रांत, सऊदी समर्थित यमनी सरकार के अंतिम उत्तरी गढ़, पर नियंत्रण करने के प्रयास में मारिब पर एक बड़ा आक्रमण शुरू किया था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2ZzKcMZ
أحدث أقدم