लंदन ब्रिटेन में एक पांच महीने की बच्ची अत्यंत दुर्लभ बीमारी की वजह से पत्थर में बदल रही है। इस जीन से संबंधित घातक बीमारी को कहा जाता है। इस बीमारी में इंसान का शरीर पत्थर में बदलने लगता है। बच्ची के परिवार वालों ने अब दुनियाभर के अभिभावकों को संभावित लक्षणों को लेकर चेतावनी दी है। बच्ची का नाम लेक्सी रोबिन्स है। यह दुर्लभ बीमारी 20 लाख में से किसी एक को होती है। लेक्सी का जन्म गत 31 जनवरी को हुआ था। उनके पैरंट्स अलेक्स और दवे ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने पाया कि बच्ची के हाथ के अंगूठों में कोई हरकत नहीं है। वहीं उसके पैर के अंगूठे काफी बड़े जो सामान्य बात नहीं है। बच्ची की इस जानलेवा बीमारी का पता लगाने में डॉक्टरों को काफी समय लग गया। मरीजों का जीवन करीब 40 साल इस घातक बीमारी में मांसपेशियां और जोड़ने वाले ऊतक हड्डी में बदल जाते हैं। इस बीमारी में हड्डियों का जन्म कंकाल के बाहर होने लगता है। इसे अक्सर शरीर का पत्थर में बदलना कहा जाता है। इस बीमारी से पीड़ित लोग 20 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते बिस्तर पर पड़ जाते हैं और उनका जीवन करीब 40 साल का होता है। लेक्सी का अप्रैल महीने में एक्सरे कराया गया था। इसमें पता चला कि उसके पैर में गोखरू है और उसके हाथ के अंगूठे दोबार जुडे़ हैं। लेक्सी की मां एलेक्स ने कहा, 'एक्सरे के बाद शुरू में हमें बताया गया कि उसे एक सिंड्रोम है और वह चल नहीं पाएगी। हमें इस पर भरोसा नहीं हुआ क्योंकि वह उस समय शारीरिक रूप से बहुत मजबूत थी। वह अपना लात हिला रही थी। हमें पूरी तरह से भरोसा नहीं था तो हमने मई के मध्य में रिसर्च किया। हमने पाया कि उसे यह बीमारी है। हम उसे विशेषज्ञ के पास ले गए। हमने उसका अमेरिका में जेनेटिक टेस्ट कराया। इसमें उसके बीमारी का पता चला।' इस बच्ची को अब न तो कोई इंजेक्शन लग सकता है और न ही टीका। वह बच्चे को भी जन्म नहीं दे सकेगी। वैज्ञानिक अब बच्ची की जान बचाने के लिए जद्दोजहज कर रहे हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3dEzMQt