पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सूबे की राजधानी पटना में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एईएस जेई, हीटवेव और कालाजार को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इन बीमारियों से बचाव को लेकर हर जिले में की जा रही तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी.

बच्चों के परिजनों को करें जागरूक

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एईएस से प्रभावित जिलों में प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज के लिए सुदृढ़ व्यवस्था बनाए रखें. उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने पर विशेष ध्यान दें. बच्चों के परिजनों को बताएं कि कोई भी बच्चा रात में भूखा न सोए. बीमारी के कुछ भी लक्ष्ण दिखें तो जल्द से जल्द अस्पताल जाएं ताकि उनका समय पर इलाज हो सके.

राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी

उन्होंने कहा, " पिछले साल एईएस प्रभावित मुजफ्फरपुर के पांच प्रखण्डों में सोशियो इकोनॉमिक सर्वे के आधार पर जो काम किए गए थे, उसे एईएस प्रभावित सभी जिलों में क्रियान्वित करें. प्रभावित क्षेत्रों में योग्य सभी लाभुकों का आवास प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना या मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना से शीघ्र बनायें ताकि उनके बच्चे इस बीमारी से सुरक्षित रह सकें. जीविकोपार्जन योजना का लाभ भी इन प्रभावित क्षेत्र के लोगों को जरूर दिलाएं. सभी प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी जरुरी कदम उठाएं, इसके लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी."

कालाजार मरीजों के इलाज में कोताही न बरतें

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापानी इंसेफ्लाइटिस के लिए बचे तीन जिलों कैमूर, खगड़िया और बेगुसराय में वैक्सीनेशन कार्य तेजी से पूरा करें. हीट वेव से प्रभावित होने वाले जिले पूरी तरह अलर्ट पर रहें. इस संबंध में पहले दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें और अस्पतालों में हीट वेव से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ रखें. हीट वेव से बचाव के लिये लोगों को जागरूक करते रहें. कालाजार उन्मूलन के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं. कालाजार मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतें.

यह भी पढ़ें -

बिहारः ‘गंगाजल’ के अजय देवगन के रूप में दिखे भागलपुर के ASP, पुलिसकर्मियों की लगाई ‘क्लास’; पिस्टल लहराई

बिहारः जहानाबाद के मखदुमपुर में देखते-देखते धराशायी हुआ तीन मंजिला मकान, देखें LIVE VIDEO

from coronavirus https://ift.tt/3p1QYnq
from coronavirus https://ift.tt/3p1QYnq