ब्लॉगः कोरोना वायरस आया कहां से, यह छिपाने के लिए दोतरफा कवर-अप क्यों?

कोविड-19 के शुरुआती दौर में इस पर काफी बहस हुई कि यह वायरस आया कहां से। तब कहा गया कि यह समय कोविड-19 का मिलकर सामना करने का है, दोषारोपण या विवाद का नहीं। इस वजह से यह बहस मंद पड़ गई। कुछ प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के सामूहिक बयान भी प्रकाशित हुए थे कि किसी प्रयोगशाला में कोविड-19 वायरस तैयार करने की कोई संभावना है ही नहीं। लेकिन इसके बाद यह सामने आया है कि जिन वैज्ञानिकों ने ये बयान जारी करवाए थे, उनमें से कुछ वायरस में जेनेटिक बदलाव के अनुसंधान से जुड़े हुए थे। इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के जांच दल के चीन जाने से भी इस बहस को नया जीवन मिला। यह भी कहा गया कि यदि विवाद के मुद्दों की सही पड़ताल नहीं की गई तो आगे भी ऐसे अनुसंधान होते रहेंगे, जिनसे गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं। इसलिए विवाद को सुलझाना जरूरी है।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3unwvdx
Previous Post Next Post