चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को रेवाड़ी जेल से भागे 13 कैदियों में से पांच को गिरफ्तार किया है. रेवाड़ी स्थित यह जेल राज्य में कोविड-19 से पीड़ित कैदियों के लिए समर्पित कारागार है. उन्हें रेवाड़ी जेल के एक विशेष खंड में रखा गया था और शनिवार रात वे वहां से भाग गए थे.

पांच कैदी गिरफ्तार

राज्य पुलिस के एक प्रवक्ता ने यहां एक बयान में कहा, "हरियाणा पुलिस ने पांच कोविड संक्रमित कैदियों को गिरफ्तार किया है, जो आठ और नौ मई की दरम्यानी रात को रेवाड़ी जेल से भाग गए थे." उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नवीन शर्मा उर्फ गोलू; अजीत, उर्फ नेता; राजेश उर्फ कालिया; आशीष और अभिषेक के रूप में हुई है.

तलाशी अभियान जारी है

घटना के तुरंत बाद, हरियाणा पुलिस की कई टीमों ने कैदियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया. प्रवक्ता ने बताया कि अन्य कैदियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

इजराइल में फिलिस्तीनी रॉकेट हमले में केरल की महिला की मौत, घरेलू सहायिका का करती थी काम

from coronavirus https://ift.tt/3y6LOuc
from coronavirus https://ift.tt/3y6LOuc