Coronavirus in UP: उत्तर प्रदेश को मिली विदेशी मदद, स्विट्जरलैंड से आए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

नोएडाः कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में यूरोपीय देशों से मिल रही सहायता के तहत मंगलवार को स्विट्जरलैंड से कुल 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के ग्रामीण जेवर क्षेत्र में पहुंचे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

स्विट्जरलैंड से आए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

उन्होंने बताया कि यह "मानवीय सहायता" स्विट्जरलैंड के स्विस-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स और ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की ओर से किया गया है, जो कि जेवर में एक हवाई अड्डा विकसित कर रहा है. स्थानीय यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (येडा) ने इस अभियान का समन्वय किया.

विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, "100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रविवार को दिल्ली पहुंचा था, जिसके बाद हमें सीमा शुल्क विभाग से अनिवार्य मंजूरी मिली. आज, कंसंट्रेटर स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में वितरण के लिए जेवर पहुंचे."

देश में 2 लाख 50 हजार से ज्यादा मौत

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 16 करोड़ के पार पहुंच गया है. वहीं भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा दो करोड़ 33 लाख के पार पहुंच गया है. अभी तक देशभर में 2 लाख 54 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाई है. वहीं वर्तमान में 37 लाख से ज्यादा कोरोना एक्टिव संक्रमितों का इलाज जारी है. अभी तक कुल एक करोड़ 93 लाख 76 हजार से ज्यादा लोगों का इलाज सफल रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
केंद्र ने टीकाकरण को लेकर दिए सुझाव, राज्यों से कहा- पहली डोज़ ले चुके लोगों को दूसरी खुराक के लिए दी जाए प्राथमिकता

पिछले 2 दिनों में कोरोना के मामलों में कमी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- किन राज्यों में कम और किन राज्यों में बढ़ रहे कोविड-19 केस

from coronavirus https://ift.tt/3fc3HPN
Previous Post Next Post