मेगन ने बताया जेठानी केट को रुलाने का सच, महारानी एलिजाबेथ के कंबल का किस्सा

लंदन सिलेब्रिटी टॉक शो होस्ट ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में ने शाही परिवार के साथ बकिंघम पैलेस में बिताए वक्त की कई कहानियां सुनाई हैं। उन्होंने राजघराने में रहना कोविड-19 की 'कैद' जैसा बताया और ब्रिटिश मीडिया को 'हीरो-विलेन' की कहानी गढ़ने के लिए आड़े हाथों भी लिया। इस दौरान उन्होंने प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडिलटन को रुलाने के किस्से पर अपना सच भी बताया और महारानी एलिजाबेथ के अच्छे व्यवहार की तारीफ की। 'कैद जैसा महल' मेगन ने ओपरा को बताया कि महारानी एलिजाबेथ का व्यवहार उनके साथ काफी अच्छा था। उनके पहले प्रेस टूर पर महारानी ने मेगन के साथ कंबल भी शेयर किया था। हालांकि, उन्हें महल में हद से रखा जाता था जिसकी तुलना मेगन ने कोविड-19 लॉकडाउन से की। उन्होंने बताया कि कैसे शादी के बाद उनके लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड और पासपोर्ट को जमा करा लिया गया था और उन्हें कैद जैसा महसूस होने लगा था। केट को रुलाने का सच मेगन ने ब्रिटिश अखबारों की उनकी रिपोर्ट्स का भी खंडन किया जिनमें दावा किया गया था उन्होंने प्रिंस विलियम की पत्नी केट को अपनी शादी के मौके पर रुलाया था। उन्होंने कहा कि केट ने उन्हें फ्लावर गर्ल्स की ड्रेस को लेकर रुलाया था और बाद में इसके माफी भी मांगी थी। केट ने मेगन को फूल और एक नोट भी दिया था। मेगन ने कहा कि ब्रिटिश अखबार 'हीरो और विलेन' की कहानी गढ़ने में लगे हुए थे। पिता से मिली चोट: हैरी वहीं, हैरी ने अपने पिता प्रिंस चार्ल्स और भाई प्रिंस विलियम को महल में 'फंसा' हुआ बताया और कहा कि वे लोग बाहर नहीं निकल सकते जिस संस्था में वह पैदा हुए हैं। मेगन ने बताया कि कैसे उनके मन में जान देने का ख्याल आता था। इस पर हैरी ने बताया कि उन्होंने परिवार में मदद मांगी लेकिन किसी ने मदद नहीं की। यहां तक कि उनके पिता चार्ल्स ने उनके फोन उठाने भी बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता से बहुत चोट मिली है लेकिन वे अपने संबंध सुधारना चाहते हैं। दादी के साथ अच्छे रिश्ते: हैरी प्रिंस ने बड़े भाई विलियम के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वह विलियम से बहुत प्यार करते हैं और उन दोनों ने बुरा वक्त भी एक साथ देखा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि दोनों अब अलग रास्ते पर हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह महारानी एलिजाबेथ का बहुत सम्मान करते हैं और महल छोड़ने के बारे में उनसे बराबर चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि महारानी के साथ उनके संबंध काफी अच्छे हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2OuOLmj
أحدث أقدم