Indian Railways News: फिर बढ़ा कोहरा, ट्रेनें सवा चार घंटे तक लेट

नई दिल्लीउत्तर भारत में कोहरे (Fog) का कहर क्या शुरू हुआ सुपर फास्ट (Superfast Trains) और प्रीमियम ट्रेनों (Rajdhani Express) की रफ्तार भी थम गई है। तभी तो देश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आने वाली ट्रेनें (Trains) आज भी 04.22 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह सूचना सुबह छह बजे तक मिली है। यदि कोहरा और घना हुआ तो देरी बढ़ भी सकती है। श्रमजीवी एक्सप्रेस क्लोन 04.20 घंटे की देरी से उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में राजगीर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 03391 श्रमजीवी एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल आज 4 घंटे 22 मिनट की देरी से चल रही है। ओडिशा के पुरी से नई दिल्ली आने वाली 02801 स्पेशल ट्रेन 02.30 घंटे की देरी से चल रही है। प्रयागराज से नई दिल्ली आने वाली 02275 हमसफर स्पेशल एक्सप्रेस 02.00 घंटे की देरी से चल रही है। प्रयागराज से ही नई दिल्ली आने वाली 02417 स्पेशल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। कानपुर से नई दिल्ली आने वाली 02451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 01.15 मिनट की देरी से चल रही है। भुवनेश्वर नई दिल्ली स्पेशल एक घंटे लेट आडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से नई दिल्ली आने वाली 02825, भुवनेश्वर स्पेशल एक घंटे की देरी से चल रही है। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन आने वाली 02181 जबलपुर स्पेशल 01.15 घंटे की देरी से चल रही है। रीवा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 02427 रीवा नई दिल्ली स्पेशल 01.15 मिनट की देरी से चल रही है। हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा स्पेशल डेढ़ घंटे लेट हावडा से नई दिल्ली आने वाली 02381 पूर्वा स्पेशल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है। डिब्रूगढ़ से भागलपुर होते हुए पुरानी दिल्ली आने वाली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से चल रही है। वाराणसी से नई दिल्ली आने वाली 02209 वाराणसी नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन ढाई घंटे की देरी से चल रही है। गया से नई दिल्ली आने वाली 02397 स्पेशल ट्रेन 02.30 घंटे की देरी से चल रही है। गोरखधाम स्पेशल ट्रेन एक़ घंटे लेट गोरखपुर से नई दिल्ली होते हुए हिसार जाने वाली 02555 गोरखधाम स्पेशल ट्रेन 1 घंटे की देरी से चल रही है। 02565 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन एक घंटे की देरी से चल रही है। हावड़ा राजधानी स्पेशल ढाई घंटे लेट हावड़ा से आसनसोल, धनबाद, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली हावड़ा राजधानी स्पेशल 02301 एक्सप्रेस इस समय 02.37 मिनट की देरी से चल रही है। सुबह सात बजे यह कानपुर भी नहीं पहुंची थी, जो कि नई दिल्ली से करीब 600 किलोमीटर दूर है। सियालदह से नई दिल्ली आने वाली 02313 सियालदह राजधानी स्पेशल भी सुबह सात बजे तक कानपुर नहीं पहुंची थी। यह ट्रेन भी इस समय करीब दो घंटे की देरी से चल रही है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/39oXSwN
أحدث أقدم