नई दिल्ली। आज के समय में इंसान दिन और रात पैसों के पीछे दौड़ता है। पैसे कमाने के लिए वह कड़ी मेहतन करता है। लेकिन सफलता चंद लोगों को ही नसीब होती है। लाख कोशिश करने के बाद भी कई बार बनते—बनते काम बिगड़ जाते है। अकसर देखा जाता है कि अपने साथ में काम करने वाले कहां से कहां पहुंच जाते है। लेकिन कुछ लोग वहीं के वहीं रहते है। ज्योतिष शास्त्र में सभी प्रकार की परेशानियों के उपााय बताए गए है। तंत्र साधना में ग्रहों को शांत करने से लेकर घर में सुख—शांति और धन—धान्य की बाधा दूर हो जाती है। इन उपाय से बुरे वक्त को भी अच्छे में बदल सकते है।
आइए जानते चमत्कारी उपाए के बारे में.....
— शास्त्र के अनुसार, अगर आपके पास पैसे नहीं टिकते हैं तो शनिवार के दिन काली उड़द की दाल के पकौड़े बनाकर काले कुत्तों को खिला दें। इससे बलाएं टल जाएंगी। इससे धन की वृद्धि होगी।
— धन की वृद्धि और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए शनिवार के दिन काली उड़द की दाल, थोड़ी दही और एक चुटकी सिंदूर लेकर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। ये उपाय 5 शनिवार करें। इससे आपका दौलतमंद बनने का सपना जल्द ही पूरा होगा।
— ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में पति-पत्नी में नहीं बनती है तो उन्हें साबुत काली उड़द की दाल में मेंहदीं मिलाकर बेडरूम में रख दें। ऐसा करने से संबंध मधुर बनेंगे।
— मनचाही नौकरी पाने के लिए 300 ग्राम काली उड़द की दाल को पिसवा कर आटा बना ले। इसकी रोटी बनाकर किसी काले कपड़े में बांधकर शनि मंदिर में रख देना चाहिए। इससे बेरोजगारी दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़े :— बच्चे की बुरी नजर उतारने के 7 अचूक उपाय, एक बार जरूर आजमाए
— अगर आपके घर-परिवार पर हमेशा नजर लगती रहती है तो इससे बचने के लिए काली उड़द की दाल को एक मुट्ठी में भर लें। अब मंगलवार या शनिवार को इसे अपने सिर से सात बार उतारकर किसी चौराहे में फेंक दें। इससे दोष दूर हो जाएगा।
— बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए रविवार के दिन एक मुठठी काली उड़द की दाल लेकर महालक्ष्मी जी के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करें। इसके बाद एक लाल कपड़े में श्री यंत्र और दाल रखकर पोटली बना लें। अब इसे शुक्रवार के दिन अपनी दुकान में रख दें और रोजाना इसे धूप-दीप दिखाएं। ऐसा करने से आपका व्यापार अच्छा चलने लगेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MtyYTB