नई दिल्ली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी () की 125वीं सालगिरह पूरा देश मना रहा है। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी () ने इस दिन को '' के तौर पर मनाए जाने के निर्णय के साथ ही ऐतिहासिक कालका मेल ट्रेन () का नाम भी बदल दिया है। अब यह ट्रेन नेताजी एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा करते हुए 23 जनवरी से ट्रेन का आधिकारिक तौर पर नाम बदल दिया है। सन 1941 में नेताजी ने अंग्रेजी की कैद से निकलने के लिए इस ट्रेन का इस्तेमाल किया था। अब 130 साल पुरानी इस ट्रेन का नाम बोस के नाम पर किया जाएगा। कालका मेल को नंबर '1 Up/2 Dn' के तौर पर जाना जाता है, जो उसके आजादी से पहले की रेल कनेक्टिविटी से जुड़ा है। 'ईस्ट इंडियन रेलवे मेल' के तौर पर 1866 में अपनी यात्रा शुरू करने वाली कालका मेल के रूट को दिल्ली से कालका के बीच 1891 में बढ़ाया गया था। गोयल ने ट्वीट कर कहा, 'हम स्वाधीनता संग्राम में सुभाष चंद्र बोस के अविस्मरणीय योगदान को सलाम करते हैं। उनकी जयंती को अब पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। भारतीय रेलवे ने भी हावड़ा-कालका मेल को नेताजी एक्सप्रेस नाम देने का निर्णय किया है।'
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/399WvC1