कोलकाता प्रधानमंत्री (Narendra Modi) शनिवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता पहुंच रहे हैं। वह नेताजी (Subhash Chandra Bose) के 125वें जन्मदिवस के अवसर पर '' पर्व को संबोधित करेंगे। पीएम के आगमन के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने कोलकाता को एक तरह से किले में तब्दील कर दिया है। इस वर्ष समूचे देश में नेताजी की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल परिसर में आयोजित होने वाले पराक्रम दिवस के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यहां नेताजी पर केंद्रित ‘आमरा नूतन यौवनेरी दूत’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महानगर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने और निगरानी के लिए लगभग 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। आयोजन स्थल पर सैंड बंकर बनाए जाएंगे और त्वरित कार्रवाई बलों की भी तैनाती की जाएगी। जिस समारोह स्थल पर मोदी उपस्थित रहेंगे, वहां हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। पीएम का निजी सुरक्षा दल पहुंचा एक रात पहले से ही कोलकाता के सभी प्रमुख चौराहों पर नाका-चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के निजी सुरक्षा दल के सदस्य पहले ही कोलकाता पहुंच चुके हैं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/367Hv5L