भारत में मौसम की डराने वाली भविष्यवाणी

अगर ग्लोबल वार्मिंग कम नहीं होगी तो भारत और उपमहाद्वीप के इलाके का तापमान काफी बढ़ सकता है। यही नहीं, बाढ़ और सूखा के मामले में भी तेजी आएंगे। पिछले 30 सालों में देश में तापमान के मामले में काफी बदलाव आए हैं।

'भारतीय क्षेत्र में पर्यावरण बदलाव' नामक इस रिपोर्ट में इस सदी के अंत तक 4.4 डिग्री तापमान बढ़ने की बात कही गई है। यही नहीं, लू भी 3-4 गुना ज्यादा चलेगी। चक्रवाती तूफानों की संख्या भी बढ़ेगी और समुद्र का जलस्तर 30 सेंटीमीटर ऊपर उठ सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 30 साल (1986-2015) तक गर्म दिन और ठंडी रात में भी तापमान में बढ़तोरी दर्ज की गई है।। गर्म दिन का तापमान 0.63 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जबकि ठंडी रात के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, अगर दिन और रात का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो सदी के अंत तक दिन के तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि ऐसा तभी होगी जब ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को रोकने और ग्लोबल वार्मिंग रोकने के लिए कुछ नहीं किया जाए।

क्लाइमेट चेंज पर यह रिपोर्ट अर्थ ऐंड साइंस मिनिस्टर हर्षवर्धन मंगलवार को जारी करेंगे। इस रिपोर्ट में राज्य या शहरों पर आधारित कोई आकलन नहीं है। विश्लेषण में कई अध्ययनों को आधार बनाया गया है। जैसे कैसे मुंबई और कोलकाता जैसे शहर हाल के दिनों में बाढ़ देखे हैं और यहां पर्यावरण में बदलाव हुए हैं।

पिछले कुछ दशकों में भारत में बाढ़ और सूखा पड़ने के मामले बढ़े हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य भारत में सूखा ज्यादा पड़ने लगे हैं। इसके अलावा पूर्व इलाके पश्चिम बंगाल, पूर्वी यूपी, गुजरात और कोंकण के अलावा की शहरी इलाके जैसे मुंबई, कोलकाता और चेन्नै में बाढ़ ज्यादा आ रहे हैं।

भारतीय उष्‍णदेशीय मौसम विज्ञान संस्‍थान (Indian Institute of Tropical Meteorology, Pune)के वैज्ञानिकों को इस रिपोर्ट को एडिट किया है। इस रिपोर्ट में भारत और उपहाद्वीप के इलाकों का ही अध्ययन किया गया है। यह क्लामेट चेंज पर संयुक्त राष्ट्र के इंटरगर्वनमेंटल पैनल की रिपोर्ट की तरह नहीं है जिसमें वैश्विक आकलन किया जाता है।



from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3hrD5dZ
Previous Post Next Post