LockDown in Indore : इंदौर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आटा चक्की संचालित करने की छूट

इंदौर। LockDown in Indore कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंदौर नगर निगम सीमा क्षेत्र में आटा चक्की को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित करने की छूट प्रदान की है। यह छूट भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत गत 29 मार्च को लगाये गये प्रतिबंध में संशोधन करते हुए प्रदान की गई है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार नगर निगम इंदौर सीमा क्षेत्र में आटा चक्की संचालन हेतु प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे तक अनुमति प्रदान की गई है। सायंकाल 5 बजे आटा चक्की का संचालन बंद करना अनिवार्य होगा। आटा चक्की संचालक अपने संस्थान पर अधिकतम दो कर्मचारी लगा सकेंगे तथा उन्हें मास्क व अन्य सावधानियों का पालन जैसे समय-समय पर सेनेटाइजर से हाथ सेनेटाइज करना अनिवार्य होगा।
आटा चक्की संचालक स्वयं को भी मास्क पहनना एवं समय-समय पर सैनिटाइजर से हाथ साफ करना अनिवार्य होगा। यह कार्यवाही संचालक एवं उपस्थित कर्मचारियों के साथ-साथ आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा हेतु अनिवार्य है।
LockDown in Indore
أحدث أقدم