कोरोना संकट के बीच इंदौर के लिए GOOD NEWS, स्वच्छता सर्वे- 2020 में मिले 5 स्टार

इंदौर. कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के लिए एक अच्छी खबर आई है। लगातार तीन बार स्वच्छता में नंबर वन का अवॉर्ड जीत चुके इंदौर को इस बार फिर से फाइव स्टार मिले हैं। मंगलवार को केंद्रीय आवास और शहरी विकास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कचरा मुक्त स्टार रेटिंग के परिणामों की घोषणा की। इसमें इंदौर को पाच स्टार मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर से इंदौर को स्वच्छता के मामले में देश में पहला स्थान हासिल कर सकता है।

इंदौर को इस बार 7 स्टार रेटिंग में 5 स्टार मिले हैं। इसके साथ ही इंदौर 5 स्टार पाने वाले टॉप -6 शहरों में शामिल हो गया है। पिछले साल 5 स्टार रेटिंग में केवल 3 शहर ही अपना स्थान बना पाए थे। इस बार 5 स्टार रेटिंग वाले शहरों में इंदौर के अलावा छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर, कर्नाटक का मैसूर, महाराष्ट्र का नवी मुंबई और गुजरात के दो शहर राजकोट और सूरत शामिल हैं। स्टार रेटिंग में मध्य प्रदेश के कुल 18 शहर शामिल हैं, जिसमें 5 स्टार में इकलौता इंदौर। इसके अलावा थ्री स्टार में 10 और वन स्टार में 7 शहरों ने स्थान पाया है।

भोपाल, उज्जैन थ्री स्टार, खंडवा और महेश्वर वन स्टार
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने मंगलवार को नई दिल्ली में स्टार रेटिंग के परिणाम घोषित किए। थ्री स्टार में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ ही मालवा-निमाड़ के उज्जैन, खरगोन, बुरहानपुर, ओंकारेश्वर, पीथमपुर शहर शामिल हैं। इसके अलावा मप्र के छिंदवाड़ा, कांटाफोड़, कटनी और सिंगरौली भी इस लिस्ट में हैं। उधर, एक स्टार रेटिंग में ग्वालियर, खंडवा, महेश्वर, सरदारपुर, हातोद, बंधनवार और शाहगंज ने अपना स्थान पक्का किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LEoT2n
أحدث أقدم