पिता के अंतिम संस्कार के लिए बेटे के पास नहीं थे रुपए, पुलिसकर्मियों ने की आर्थिक मदद

इंदौर। शहर में एक बुजु्र्ग की बीमारी के चलते मौत हो गई। बुजु्र्ग की मौत के बाद परिवार के पैसे नहीं थे। पैसे नहीं होने के कारण परिवार वाले बुजु्र्ग का अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे थे। परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए परेशान हो रहे थे। इसी बीच क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को जब इस बात की जानकारी हुई तो पुलिसकर्मियों आपस में पैसे इकट्ठा कर परिजनों को पैसे दिए तब जाकर बुजु्र्ग का अंतिम संस्कार हो सका।

ये है मामला
इंदौर के एमजी रोड इलाके में सिख मोहल्ला निवासी नरेंद्रराव कुसेकर उम्र 62 वर्ष की रविवार शाम बीमारी के चलते मौत हो गई। इलाके में गश्त कर रहे एएसआई सत्येंद्र सिंह जादौन को इसकी जानकारी लगी तो वे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। एएसआई सत्येंद्र सिंह जादौन ने परिवार को बताया कम लोग अंतिम संस्कार में शामिल हो।

3100 रुपए एकत्रित कर परिवार को दिए
सोमवार सुबह आरक्षक अंकुश व कमलेश पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तो देखा परिजन परेशान है। अंतिम संस्कार का कोई इंतजाम नहीं था। परिवार से बात की तो बेटे ने बताया कि उनके पास रुपए नहीं है जिससे पिता का अंतिम संस्कार कर सकें। जानकारी मिलने पर एएसआई सत्येंद्र सिंह जादौन , जवाहर जादौन पहुंचे। सभी पुलिसकर्मियों ने 3100 रुपए एकत्रित कर परिवार को दिए। इसी के साथ किराना का सामान लाने के लिए भी कुछ रुपए दिए। जिससे बाद में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार हो सका। आप को बता दे कि मृतक नरेंद्रराव कुसेकर एक हॉस्टल में चौकीदारी करते थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fZTXrD
Previous Post Next Post