जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 3 मई 2023 को 72 साल (Ashok Gehlot News) के हो गए हैं। 46 साल के राजनैतिक जीवन में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। अभी अशोक गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता हैं। वे तीन बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, तीन बार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, तीन बार केंद्रीय मंत्री और तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री (Rajasthan News in Hindi) रहे हैं। गहलोत को राजनीति का 'जादूगर' यूं ही नहीं कहा जाता है। उनकी राजनैतिक सोच और दूरदृष्टि के कारण वे प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं (Rajasthan Congress) में हैं। देश के किसी भी राज्य में जब लोकसभा और विधानसभा चुनाव होते हैं तो कांग्रेस आलाकमान अशोक गहलोत को वहां चुनाव प्रचार के लिए जरूर भेजते हैं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/qaLV0Jn
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/qaLV0Jn