Guru Gochar 2023: गुरु के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं गजलक्ष्मी और हंस राजयोग, इन राशियों को मिलने वाली हैं खुशियां ही खुशियां

Guru Gochar 2023 ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक इस नए साल में देव गुरु बृहस्पति कुछ राशियों पर अपनी Guru Gochar 2023 विशेष कृपा बरसा सकते हैं। दरअसल इस नए साल के चौथे महीने में यानी अप्रैल में बृहस्पति अपनी राशि मीन में गोचर करने जा रहे हैं। बृहस्पति को ज्ञान, कर्म और संपत्ति का कारक माना जाता है। इसलिए इनका गोचर महत्वपूर्ण माना गया है। बृहस्पति या गुरु के राशि बदलने पर दिखाई देने वाला प्रभाव लंबे समय तक रहता है। इस नए साल में गुरु का यह राशि परिवर्तन गजलक्ष्मी योग बना रहा है। इसलिए कुछ राशि के लोगों का जीवन खुशियों से भरने वाला है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम में बता रहे हैं कि आखिर कौन-कौन सी राशियां हैं, जिनकी किस्मत बदलने जा रहे हैं बृहस्पति...?

 

गजलक्ष्मी योग बदल देगा इनका भाग्य Guru Gochar 2023

मेष राशि के लिए फलदायी होगा यह गोचर Guru Gochar 2023
Guru Gochar 2023 मेष राशि के लोगों के लिए बृहस्पति का ये गोचर बहुत ही फलदायी साबित होने जा रहा है। इस गोचर से मेष वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान थे, उनकी सेहत में सुधार होगा। बिजनेस करने वालों की आय बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में चले आ रहे मतभेद खत्म होंगे। कॅरियर में सफलता के योग बन रहे हैं। एग्जाम्स की तैयारी करने वाले लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Magh Purnima 2023: इन कामों से खुश होकर आप पर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी
ये भी पढ़ें: Shaligram Stone : इन दिनों चर्चा में हैं शालिग्राम, इन्हें घर में रखने के फायदे कर देंगे हैरान

मिथुन को मिलेगा भाग्य का साथ Guru Gochar 2023
Guru Gochar 2023 गुरु के यह गोचर मिथुन राशि के लोगों के लिए भी लाभ देने वाला साबित होगा। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। इनकी आय में वृद्धि होगी। निवेश करने वालों को लाभ मिलेगा। इन लोगों को जोखिम के कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। इन लोगों की नौकरी करने वालों को प्रमोशन और तरक्क मिलने के योग बन रहे हैं। अविवाहितों की शादी के योग बनेंगे। बिजनेस करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

कर्क राशि के लोगों के लिए तरक्की के योग Guru Gochar 2023
Guru Gochar 2023 गुरु के होने वाले इस राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के प्रबल योग हैं। रिश्तों में सुधार आएगा। बिजनेस करने वाले परिवार के साथ राय-मशविरा करके चलें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में लाभ होगा। सेहत सुधरेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। खर्चे बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें: क्या आप भी जानना चाहते हैं अगले जन्म में क्या बनेंगे आप...? गरुड़ पुराण खोलता है कर्मों के राज...
ये भी पढ़ें: इस खास अंग पर हो तिल तो समझ जाएं आप हैं लाखों में एक, जल्द बनेंगे धनवान, होगी तरक्की

हंस राजयोग से इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी Guru Gochar 2023
Guru Gochar 2023 आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2023 को गुरु मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे लेकिन इससे पहले 1 अप्रैल 2023 की शाम को ही गुरु अस्त हो जाएंगे। गुरु मीन राशि में अस्त होंगे और 29 अप्रैल 2023 को मेष राशि में उदय होंगे। गुरु उदय होकर हंस राजयोग बनाएंगे। ज्योतिष में हंस राजयोग को बेहद शुभ माना गया है। गुरु उदय से बन रहा ये राजयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा।

 

गुरु उदय खुशियों से भर देगा इन राशियों की जिंदगी Guru Gochar 2023

कर्क राशि Guru Gochar 2023
Guru Gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि वाले लोगों को गुरु उदय से बन रहा हंस राजयोग कॅरियर और व्यापार में बड़ी सफलता देने वाला साबित होगा। नौकरी में ऐसा ऑफर मिल सकता है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हर काम में किस्मत आपका साथ देगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं, तो सफलता मिलने के योग हैं।

ये भी पढ़ें: Eye Blinking: अक्सर फड़कने लगती है आपकी आंख तो हो जाएं सावधान, इस आंख का फड़कना होता है अशुभ
ये भी पढ़ें: Vastu Tips : घर में इस दिशा में लगाएं पेड़, आती है सुख-समृद्धि

धनु राशि Guru Gochar 2023
Guru Gochar 2023 धनु राशि वालों के लिए भी हंस राजयोग बड़ा लाभ कराएगा। इन लोगों को अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है। यदि किसी को उधार दिया था, तो अब वापस मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साढ़ेसाती समाप्त हो गई है। इसलिए यह राहत भरा समय है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि Guru Gochar 2023
Guru Gochar 2023 मीन राशि वालों के लिए गुरु का उदय बहुत शुभदायी रहेगा। इन लोगों के लिए हंस राजयोग आत्मविश्वास बढ़ाने वाला, तरक्की देने वाला साबित होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन आने के नए रास्ते बनेंगे। बिजनेस करते हैं, तो बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। जो लाभ देने वाला होगा। हालांकि आपको सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Gzv9U5l
أحدث أقدم