ग्रहों के राजा और कुंडली में आत्मा व पिता के कारक सूर्यदेव जल्द ही राशि में परिवर्तन (rashi parivartan) करने जा रहे हैं। दरअसल ग्रहों के राजा सूर्यदेव को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मान-सम्मान, साहस, पराक्रम व आत्मा का कारक माना गया है। ऐसे में ग्रहों के राजा सूर्य surya rashi parivartan बुधवार,16 नवंबर को मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन (rashi parivartan) का समस्त 12 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इनमें से 4 राशि वालों को सूर्य का यह गोचर विशेष लाभ प्रदान करेगा। ये राशियां कौन सी होंगी चलिए जानते हैं-
मिथुन राशि- राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन से सूर्यदेव (surya rashi parivartan) तीसरे भाव यानि सिंह के स्वामी हैं। जबकि राशि परिवर्तन (rashi parivartan) के पश्चात सूर्यदेव मिथुन राशि में छठवें भाव यानि रोग व शत्रु भाव में गोचर करेंगे। सूर्य के इस गोचर के चलते मिथुन राशि के जातकों के शत्रुओं का सूर्यदेव नाश करेंगे। इसके साथ ही इस दौरान आपको किसी बड़ी नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। इसके अलावा विदेश जाने के योग भी निर्मित होंगे।
कन्या राशि- राशिचक्र की छठीं राशि कन्या से सिंह के स्वामी सूर्य 12वें यानि व्यय भाव के स्वामी हैं। ऐसे में इस गोचर (rashi parivartan) के दौरान सूर्य आपके तीसरे भाव यानि पराक्रम व छोटे भाई बहन के भाव में गोचर करेंगे। इसके फलस्वरूप कन्या राशि के जातकों (surya rashi parivartan) को यात्रा से लाभ होने के साथ ही इस गोचर के प्रभाव से पराक्रम में लाभ के चलते आपको तरक्की मिल सकती है। इस दौरान भाई-बहन का सहयोग भी मिलेगा।
वृश्चिक राशि- राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक के लिए सिंह के स्वामी सूर्य दशम भाव के स्वामी हैं। वहीं इस बार तो सूर्य आपकी राशि के लग्न यानि प्रथम भाव में गोचर (rashi parivartan) करेंगे। सूर्य के इस गोचर के प्रभाव से आपको कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलने के साथ ही आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि (surya rashi parivartan) होगी। इसके अलावा पिता का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि- राशिचक्र की दसवीं राशि मकर के लिए सूर्य आठवें भाव यानि आयु भाव के स्वामी माने गए हैं। लेकिन नवंबर महीने में सूर्य आपकी राशि के एकादश भाव यानि आय भाव में गोचर करेंगे। सूर्य के इस गोचर के फलस्वरूप आपको व्यापार में लाभ होने के साथ ही भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। इस समयावधि में आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार भी खबर मिल सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/M5C0rbf