raksha bandhan 2022 : किडनी दान कर बहन ने दिया भाई को जिंदगी का तोहफा

लवीन ओव्हाल

भाई और बहन के स्नेह और विश्वास से भरे रिश्तें आज रक्षासूत्र के साथ वचन की जिम्मेदारी में बंध जाएंगे। इंदोर शहर में इसी वचन से नई प्रेरणा भी निकली है। भाई की किडनी ने जवाब दे दिया तो बहन फरिश्ता बनकर आई और अपनी किडनी दान कर दी। वहीं, रेशम की डोर को थामकर कई भिक्षुक सामाजिक बदलाव की ओर बढ़कर आत्मनिर्भर बन गए। अपने हाथों से बनाई इन राखियों को पीएम और सीएम तक को भेजा है। बॉर्डर पर सैनिक और वर्दी में पुलिस रक्षाबंधन को देश व शहर की रक्षा को समर्पित करते हैं। ऐसे ही भावुक और प्रेरणा वाली कुछ खास स्टोरी पत्रिका टीम ने एकत्रित की है....

 

 

रक्षा बंधन का त्योहार गुरुवार को मनाया जा रहा है। घर-घर में भाई की कलाई पर बहना रक्षासूत्र बांधेंगी। हालांकि इस बार भद्राकाल की वजह से कई जगहों पर त्योहार रात को मनाए जाने की तैयारी है। लेकिन इनमें 88 प्रतिशत ऐसे भी है जो पूरे दिन भाई-बहन के इस त्योहार को मनाने के पक्ष में है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बुधवार को दिनभर मैसेज चलाए गए। दरअसल, रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा का साया होने से रात 8.52 के बाद भद्रा रहित काल में राखी बांधी जाएगी। इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार मनाए जाने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

 

धर्मशास्त्रों के जानकार पं. रामचन्द्र शर्मा वैदिक के अनुसार, रक्षाबंधन का पर्व भद्रा रहित अपरान्ह व्यापिनी पूर्णिमा तिथि में मनाना शास्त्र सम्मत है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि गुरुवार को सुबह 10.39 बजे से है, जो शुक्रवार सुबह 7.05 बजे तक रहेगी। गुरुवार को भद्रा का साया भी रहेगा। पूर्णिमा तिथि लगने के साथ भद्रा भी सुबह 10.39 बजे से लगेगी, जो रात 8.52 बजे तक रहेगी। गुरुवार को अपरान्ह काल में पूर्णिमा तो रहेगी लेकिन भद्रा के चलते रक्षाबंधन रात 8.52 के बाद ही मनाया जा सकेगा।

रक्षाबंधन पर आसमानी आफत

Flood In MP: ताप्ती नदी चौथी बार खतरे के निशान से ऊपर, कई जिलों में भी बाढ़
Flood In MP: भारी बारिश से क्षिप्रा नदी में बाढ़, कई मंदिर डूबे

खजराना गणेश को 6 किलो की राखी की जाएगी अर्पित

प्रसिद्ध खजराना गणेश को अर्पित होने वाली राखी में देशभक्ति के साथ प्रभु भक्ति व देवी शक्ति की झलक दिखेगी। पालरेचा परिवार के पुंडरिक पालरेचा ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर खजराना गणेश को अर्पित की जाने वाली में इस बार तिरंगे स्वरूप की होगी।

 

श्रीराम को अर्पित होगी 20 फीट की राखी

दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज की सर्वोच्च संस्था नवयुवक मंडल इंदौर द्वारा पीपली बाजार स्थित श्रीराम मंदिर व टेकचंद महाराज को अभिजीत मुहूर्त में 20 फीट की राखी और रक्षा सूत्र दोपहर 12 बजे महाआरती के साथ अर्पित की जाएगी। इसके पूर्व चल समारोह भी निकाला जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NhPJ2eT
أحدث أقدم