Janmashtami 2022 Daan: इन चीजों से प्रसन्न होते हैं श्रीकृष्ण, जन्माष्टमी पर राशि अनुसार करें दान

जन्माष्टमी का त्यौहार हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। इस दिन रात्रि 12:00 बजे भक्तजन बड़ी श्रद्धा और प्रेम से लड्डू गोपाल का श्रृंगार और पूजा-अर्चना करते हैं। जन्माष्टमी पर सुबह से ही घरों और मंदिरों में लड्डू गोपाल के जन्म की तैयारियां, फूल बंगला, सजावट आदि की तैयारियां शुरू हो जाती है। तरहतरह के पकवान बनाए जाते हैं और माखन, मिश्री समेत भगवान कृष्ण की पसंदीदा चीजों का भोग लगता है।

वहीं ज्योतिष शास्त्र में जन्माष्टमी पर दान करना भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन अपनी राशि अनुसार दान करने से भगवान कृष्ण की कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। तो आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए...

मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्माष्टमी के दिन मेष राशि के जातकों को गेहूं का दान करने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें।

वृष राशि: वृष राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन चीनी का दान कर सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए इस शुभ दिन पर गरीबों में अन्न का दान करना लाभकारी माना गया है।

कर्क राशि: इस राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन चावल का दान करें तो जीवन में खुशहाली आती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों को जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर श्री आदित्यहृदय स्रोत का 3 बार पाठ करना चाहिए। साथ ही इस दिन गुड़ का दान करना शुभ माना गया है।

कन्या राशि: कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कन्या राशि वाले जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान कर सकते हैं।

तुला राशि: इस राशि के लोग गरीबों में वस्त्रों का दान कर सकते हैं। साथ ही प्रसाद भी बांटें।

वृश्चिक राशि: ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए जन्माष्टमी पर गेहूं का दान करना शुभ माना गया है।

धनु राशि: जन्माष्टमी के दिन धनु राशि वाले धार्मिक पुस्तकों का दान जरूरतमंद लोगों को करें।

मकर राशि: इस राशि के जातक तिल का दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि: इस दिन गीता के पांचवे और आठवें अध्याय का पाठ करने से जीवन में सुखसमृद्धि आती है। साथ ही अन्न या तिल का दान करें।

मीन राशि: मीन राशि के लोग भगवान कृष्ण को मोर पंख और बांसुरी अर्पित करें। साथ ही कृष्ण नाम से केले के फल का दान करें।

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2022: 18 या 19 अगस्त, कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और विधि



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/l1spnVw
أحدث أقدم