Indian Railway: क्या ट्रेन में 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जरूरी होगा टिकट? ये है वायरल दावे का सच

Child Ticket Rules Fact Check: भारतीय रेलवे (Indian Railway) को देश की लाइफलाइन (Lifeline) माना जाता है. हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन से ट्रेवल करके अपने घरों को पहुंचते हैं. इसमें बड़ी संख्या में 5 साल से कम उम्र के बच्चे भी शामिल होते हैं. ऐस में बच्चों से संबंधित रेलवे ने कुछ जरूरी नियम बनाए हैं. आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर बच्चों के रेलवे टिकट को लेकर दावा किया जा रहा है कि अब ट्रेन में ट्रेवल करने के लिए पांच साल से कम उम्र के बच्चों को भी टिकट खरीदना होगा. सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट बहुत तेजी से वायरल (Viral Message on Social Media) हो रही है.

PIB ने ट्वीट कर बताई सच्चाई
आपको बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने यह दावा किया था कि भारतीय रेलवे ने अपने रूल्स में बदलाव किया है और अब 5 साल से कम उम्र के बच्चों को भी रेलवे टिकट (Railway Ticket) खरीदना होगा. ऐसे में इस मामले पर पीआईबी ने फैक्ट चेक (PIB Fact Check) किया है और बताया है कि यह दावा पूरी तरह से गलत है. भारतीय रेलवे ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टिकट खरीदना अनिवार्य नहीं किया है. यह एक ऑप्शनल व्यवस्था है.

अगर कोई व्यक्ति चाहे तो अपने 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए रेलवे टिकट खरीद सकता है और चाहें तो न खरीदें. 5 साल से कम उम्र के बच्चों के टिकट खरीदना अनिवार्य नहीं हैं. नियमों के मुताबिक 5 साल से कम उम्र के बच्चों को रेलवे आरक्षण की जरूरत नहीं होती है. वह बिना टिकट के भी यात्रा कर सकते हैं.

A report by @ZeeNews claims #IndianRailways passengers will now have to buy full ticket for kids below 5 years#PIBFactCheck

▶️It is optional in @RailMinIndia to buy ticket & book a berth for kids below 5 yrs

▶️Free travel is allowed for kids below 5 yrs, if no birth is booked pic.twitter.com/SxWjNxMA9V
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 17, 2022

ट्रेन में सफर करने वाले बच्चों को मिलती है कई सुविधाएं
आपको बता दें कि ट्रेन में बच्चों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे बच्चों को कई तरह की सुविधाएं देता है. इसमें बेबी बर्थ (Baby Berth) जैसी फैसिलिटी भी शामिल है. उत्तर रेलवे जोन के दिल्ली डिविजन में महिलाओं और छोटे बच्चों की सुविधा के लिए रेलवे ने बेबी बर्थ की शुरुआत की है. इसके तहत अब बच्चों को ट्रेन में सफर करने पर एक छोटी सीट लोअर बर्थ पर मिलेगी जिससे वह आसानी से लेट कर जा सकते हैं. इसके साथ ही बच्चों को ट्रेन में कंपर्फ सीट की सुविधा मिलती है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/paPRGEj Update: आज रेलवे ने किया 130 ट्रेनों को रद्द, 14 ट्रेन रिशेडयूल! जानें ट्रेनों को कैंसिल करने के पीछे का कारण

<a href="https://ift.tt/rgFl0Tp Demand: भारत में तेल की मांग दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ेगी, इस मामले में चीन-अमेरिका को छोड़ेगा पीछे

from business https://ift.tt/2S1ZNVH
أحدث أقدم