सावन महीने में 3 राशियों पर जमकर बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, इन क्षेत्र में मिलेंगे शुभ परिणाम

Sawan 2022: देवों के देव महादेव को समर्पित महीना सावन 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस बार सावन महीना 12 अगस्त तक रहेगा। इस महीने भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। लोग सावन सोमवार के व्रत रखते हैं। मान्यता है जो व्यक्ति सावन में पड़ने वाले सभी सोमवार के व्रत करता है उसे 16 सोमवार व्रत को करने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। इस महीने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक किया जाता है। जानिए सावन में किन राशियों पर शिव जी की रहेगी विशेष कृपा।

मेष राशि: मंगल की राशि मेष के लिए ये महीना शुभ साबित होगा। इस राशि के लोगों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। हर काम में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आपरे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई अधूरी इच्छा पूरी होती नजर आ रही है।

मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए ये महीना खुशियां भरा साबित होगा। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार हैं। बिजनेस वालों के लिए समय काफी अनुकूल रहेगा।

मकर राशि: इस राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा काम बन सकता है। इनकम में बढ़ोतरी के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। जो जातक रोजगार की तलाश कर रहे हैं उनके लिए समय काफी अनुकूल है। कोई नया काम बन सकता है।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: धन के देवता कुबेर की 4 राशि वालों पर रहती है विशेष कृपा, खूब होती है जमीन-जायदाद

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mfjW6rI
أحدث أقدم