खरगोन में भाजपा को 18, निर्दलियों को आठ व कांग्रेस को 4 वार्डों में मिली जीत

खरगोन न्यूज टुडे
जिले के छह नगरीय निकाय में हुए चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद नगर सरकार की स्थिति स्पष्ट हो गई है। जिले की खरगोन, बड़वाह, करही, पाड्ल्या में भाजपा तो कसरावद, सनावद में कांग्रेस को बढ़त मिली, जबकि बिस्टान में स्थिति स्पष्ट नहीं है। अब अध्यक्ष के सीधे चुनाव नहीं होने से दावेदार ज्यादा होने के कारण किसी भी दल ने अभी अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं की है। पार्षद शहर का प्रथम नागरिक चुनेंगे।
खरगोन नगर पालिका के लिए बिस्टान रोड स्थित पीजी कॉलेज में मतगणना हुई। मतगणना के बाद जिला स्तर पर खरगोन नगर पालिका के जीतने वाले पार्षद पदों के अभ्यर्थियों को जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम और निर्वाचन प्रेक्षक पीएल सोलंकी ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। यहां भाजपा तीसरी बार भाजपा ने अध्यक्ष सीट बरकरार रखी है। परिणामों में 33 वार्डों में भाजपा के 18 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई। हर वार्ड में कांग्रेस के बजाय बीजेपी प्रत्याशियों को निर्दलियों ने ज्यादा टक्कर दी। 6 वार्डों में महज भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर थी। इसके अलावा हर वार्ड में निर्दलीय चुनौती बने। वार्ड 9 से भाजपा के चंद्रपाल सिंह तोमर सबसे ज्यादा 899 वोटों से विजयी रहे। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार गिरीश पटेल को हराया है। सबसे छोटी जीत वार्ड 11 से निर्दलीय उम्मीदवार मकबूल की रही।

करही में चिट्ठी से फैसला
करही में भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही। यहां के परिणाम सामने पर वार्ड क्र. 5 में दोनों अभ्यर्थी जितेंद्र श्रीराम वास्कले और रमूबाई को क्रमश: 214-214 मत प्राप्त हुए। रिटर्निंग अधिकारी दिव्या पटेल ने दोनों अभ्यर्थियों को समान मत प्राप्त होने के बाद लॉटरी डाली गई। एक छोटी बालिका से खुलवाया गया। जिसमें रमूबाई की जीत हुई। करही में बीजेपी के आठ और कांग्रेस के सात प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। यहां भाजपा बहुमत के नजदीक है। पिछली बार भी अध्यक्ष की सीट पर भाजपा काबिज थी। 1, 2, 3, 6, 8, 9, 11 व 12 वार्ड में भाजपा और 4, 5, 7, 10, 13, 14 और 15 में कांग्रेस की जीत हुई है। यहां भाजपा ने अपनी सीट बचा ली।
6 निकाय की स्थिति
सनावद 11, कांग्रेस 7, बड़वाह बीजेपी 9, कांग्रेस 4, निर्दलीय 5, कसरावद में 10 कांग्रेस, 4 बीजेपी, एक निर्दलीय, करही में 8 बीजेपी, 7 कांग्रेस, बिस्टान में बीजेपी 7, कांग्रेस 6 और निर्दलीय दो स्पष्ट बहुमत नहीं हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/n2wxWSV
Previous Post Next Post