15 दिन कर्क राशि में विराजमान रहेंगे बुध देव, 4 राशि वालों पर मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

Budh Transit July 2022: 16 जुलाई की देर रात यानी 17 जुलाई को बुध देव ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। खास बात ये है कि इस राशि में सूर्य देव भी विराजमान हैं। जब भी ये दोनों ग्रह किसी राशि में साथ होते हैं तो शुभ बुधादित्य योग का निर्माण होता है। ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह को संचार, अभिव्यक्ति और संवाद का कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह 17 जुलाई से 1 अगस्त तक कर्क राशि में रहेगा। जानिए इस अवधि में किन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा।

मेष राशि: इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आपकी पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी बदलने पर इनकम में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ साबित होगा। बच्चों का पढ़ाई में भी खूब मन लगेगा। प्रतियोगिताओं और परीक्षाओं में प्रदर्शन बेहतर होगा।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए भी बुध का गोचर शानदार रहेगा। करियर में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। यात्रा से धन लाभ होने के प्रबल आसार हैं। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि: व्यापारियों के लिए ये गोचर शानदार साबित होगा। अच्छा खासा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों को प्रोत्साहन मिल सकता है। धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर इस समय आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कन्या राशि: पेशेवर रूप से देखें तो ये समय व्यापारियों के लिए काफी अच्छा रहेगा। मार्केट में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रयास सफल रहेंगे। इस दौरान आप अच्छा धन कमाने के साथ-साथ धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: इन 3 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां अपने पार्टनर को करती हैं डॉमिनेट

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/asjhwmn
أحدث أقدم