Chandra Grahan 2022: वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जो कि 16 मई दिन सोमवार को घटित होगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाएगी। चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 1 घंटे 24 मिनट की होगी। इसकी शुरुआत 16 मई को सुबह 9 बजे के करीब होगी और समाप्ति 10 बजकर 23 मिनट पर होगी। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जानिए 16 मई को लगने वाला ग्रह कहां और कैसे देगा दिखाई।
16 मई का चंद्र ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई? ये चंद्र ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।
सूतक काल लगेगा या नहीं? भारत में चंद्र ग्रहण सुबह के समय लगने के कारण यहां इसकी दृश्यता नहीं होगी। जिस कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। वैसे चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है और इसकी समाप्ति ग्रहण खत्म होने के साथ होती है। कई लोग हर ग्रहण को गंभीरता से लेते हैं और उसका सूतक काल भी मानते हैं। तो बता दें इस ग्रहण का सूतक 15 मई की रात करीब 12 बजे से शुरू हो जाएगा। इसकी समाप्ति ग्रहण की समाप्ति के साथ होगी।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें?
-इस दौरान भोजन पकाने और खाने से बचें।
-देवी-देवताओं की मूर्ति को स्पर्श न करें।
-इस दौरान सोने और मल-मूत्र का त्याग करने से बचना चाहिए।
-गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
-गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में धारदार वस्तुओं का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।
-चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़-पौधे स्पर्श नहीं करने चाहिए।
चंद्र ग्रहण के दौरान जरूर करें ये काम?
-ग्रहण काल शुरू होने से पहले ही खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें।
-देवी-देवताओं की मन में ही अराधना करें।
-ग्रहण के समय चंद्र ग्रह की शांति के लिए उनके मंत्रों का उच्चारण करें।
-ग्रहण काल समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई जरूर कर लें।
-ग्रहण के बाद जरूरतमंदों को कुछ न कुछ दान भी जरूर करें।
यह भी पढ़ें: Sun Transit 2022: सूर्य का वृषभ राशि में गोचर एक महीने तक इन राशियों की चमकाएगा किस्मत
कैसे देखें चंद्र ग्रहण: भले ही ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन फिर भी आप इसके खूबसूरत नजारे को घर बैठे देख सकते हैं। ग्रहण का लाइव नजारा आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। कई चैनल ग्रहण को लाइव दिखाते हैं। यूट्यूब पर आप Chandra Grahan 16 May 2022 Live डालेंगे तो आपको ग्रहण का लाइव प्रसारण करने वाले कई चैनल मिल जाएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UQjLHsW