वैशाख पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण के खास संयोग ने बढ़ाया दान का महत्व, जानें ग्रहण पश्चात राशि अनुसार किन चीजों का दान होगा फलदायी

Daan After Chandra Grahan 2022: हिंदू धर्म में वैशाख मास की पूर्णिमा का खास महत्व बताया गया है। इस दिन विष्णु भगवान की विधि-विधान से पूजा और व्रत किया जाता है। साथ ही इस दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुध का भी जन्म हुआ था इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। वहीं इस साल 2022 में पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन ही 16 मई, सोमवार को पड़ने जा रहा है। इन सभी खास संयोगों के कारण यह दिन बड़ा महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वैशाख पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण दोनों पर ही दान के महत्व को बताया गया है। माना जाता है कि चंद्रग्रहण के पश्चात दान करने से जीवन के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्यों राशि के अनुसार ग्रहण समाप्ति पर किन चीजों का दान करना शुभ होता है...

 

1. मेष राशि: चन्द्र ग्रहण के बाद मेष राशि के लोगों को हरी वस्तुओं का दान करना चाहिए। इसके लिए आप हरे रंग के वस्त्र या हरी सब्जियों का दान कर सकते।

2. वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण के बाद किसी भी लाल रंग के फल का दान करना शुभ माना गया है।

3. मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोग सफेद रंग की वस्तुओं जैसे चीनी, चावल आदि का दान कर सकते हैं।

4. कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों के लिए ग्रहण के अशुभ प्रभाव से मुक्ति के लिए चंद्र ग्रहण के बाद काले रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।

5. सिंह राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन ग्रहण खत्म होने पर छाते या जूतों को दान में दे सकते हैं।

6. कन्या राशि: ग्रहण के बाद इसके नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए कन्या राशि के लोगों को अन्य का दान करना चाहिए।

7. तुला राशि: जिन लोगों की राशि तुला है उन्हें चंद्र ग्रहण के बाद काले रंग की चीजें दान करनी चाहिए।

8. वृश्चिक राशि: ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक वृश्चिक राशि के लोगों के लिए गरीबों को फल बांटना शुभ रहेगा।

9. धनु राशि: धनु राशि के जातक पीपल पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण के बाद सफेद रंग की चीजों का दान करें तो शुभ होगा।

10. मकर राशि: चंद्र ग्रहण के पश्चात मकर राशि वालों के लिए लाल रंग के फलों का दान करना शुभ माना गया है।

11. कुंभ राशि: शुभ फलों की प्राप्ति के लिए कुंभ राशि के लोग चंद्र ग्रहण के पश्चात गरीबों को भोजन करा सकते हैं।

12. मीन राशि: मीन राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर केले का दान करना शुभ होता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: Apara Ekadashi 2022: अपरा एकादशी पर बन रहा है आयुष्मान योग, इस खास मुहूर्त में पूजा से मिलेंगे शुभ परिमाण



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9XG56fI
أحدث أقدم