Mumbai News: मुंबई में लगातार सातवें दिन कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं, अस्पतालों से भी आई ये खबर

Mumbai News: मुंबई सहित महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार कम हो रहे हैं. इस बीच राहत की बात ये है कि मुंबई में लगातार सातवें दिन कोरोना वायरस (coronavirus) से मौत होने का कोई मामला सामने नहीं आया है. शहर में कल कोरोना वायरस के 80 मामले सामने आए जबकि इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 100 मामले सामने आए थे. अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी काफी कम हुई है.

राज्य का आंकड़ा

बता दें कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में कल कोरोना वायरस के 467 नए मामले सामने आए और 12 मरीजों की मौत दर्ज की गई. इसके एक दिन पहले यानी बुधवार को राज्य में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई थी. इससे पहले राज्य में इस साल यानी 2022 में सिर्फ एकबार कोरोना वायरस के मामले 500 से कम मामले सामने आए थे. 28 फरवरी को 407 मामले सामने आए थे. 21 जनवरी को सबसे अधिक 48,270 मामले सामने आए थे.

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसी वैशाली यादव निकलीं ग्राम प्रधान, जानिए भारत पहुंचने पर उनका किस चीज से होगा सामना

100% मामले ओमीक्रोन के-बृहन्मुंबई नगर निगम

महाराष्ट्र में अभी तक कोरोना वायरस के 78,67,391 मामले सामने आ चुके हैं और 1,43,718 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा है कि पॉजिटिव नमूनों के जीनोम सीक्वेंसिंग के 10वें दौर के सभी परिणाम में 100% ओमीक्रोन के पाए गए हैं. जीनोम सीक्वेंस के लिए गए सभी 237 नमूने ओमीक्रोन के हैं. बता दें कि राज्य में  5,005 ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं.

Maharashtra Petrol-Diesel Price Today: महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक सहित तमाम बड़े शहरों में आज Petrol-Diesel का क्या रेट है, यहां चेक करें

from coronavirus https://ift.tt/CEfkaHw
أحدث أقدم