ब्राजील के नेता का शर्मनाक बयान, यूक्रेन की महिलाओं को बताया 'सस्‍ती' और 'सेक्‍सी'

ब्रासीलिया यूक्रेन में रूसी हमलों से लाखों की तादाद में लोग शरणार्थी बन गए हैं। इन लोगों को यूरोप के कई देशों में शरण लेनी पड़ रही है। आलम यह है कि आम लोगों को भीषण ठंड में खुले में रात गुजारनी पड़ रही है। इस मानवीय त्रासदी के बीच ब्राजील के एक दक्षिणपंथी नेता ने बहुत ही शर्मनाक बयान दिया है। कूटनीतिक मिशन पर यूक्रेन में हो रही तबाही को देखने आए साओ पाउलो के संसद सदस्‍य आर्थर डो वाल (35) ने कहा कि यूक्रेन की महिलाएं 'सस्‍ती' हैं और बहुत 'सेक्‍सी' हैं। आर्थर के लीक हुए रेकॉर्डिंग पर ब्राजील की मीडिया में बवाल मच गया है। यूक्रेन के लाखों लोगों के बेघर होने पर इतना घटिया बयान देने के लिए उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। आर्थर ने अपने विवादित बयान में कहा था, 'मैंने अभी-अभी पैदल ही यूक्रेन और स्‍लोवाकिया की सीमा को पार किया है। भाई, मैं शपथ लेकर कहता हूं कि मैंने खूबसूरत लड़कियों के मामले में पहले कभी ऐसा नहीं देखा था। शरणार्थियों का रेला...यह 200 मीटर लंबा या उससे ज्‍यादा है जिसमें बहुत ही खूबसूरत लड़कियां हैं।' 'महिलाओं को सस्‍ती इसलिए कहा क्‍योंकि वे गरीब हैं' गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक आर्थर ने आगे कहा कि लड़कियों की लाइन इतनी ज्‍यादा सुंदर है कि ब्राजील के नाइट क्‍लब के बाहर खड़ी लड़कियां उनके आसपास भी नहीं फटकती हैं। अखबार ने कहा कि आर्थर ने इन महिलाओं को सस्‍ती इसलिए कहा क्‍योंकि वे गरीब हैं। ब्राजील की मीडिया ने यह भी बताया कि आर्थर ने यूक्रेन और स्‍लोवाक‍िया की सीमा पर खड़े सैनिकों को भी अपशब्‍द कहे। उन्‍होंने कहा कि जब यह युद्ध खत्‍म होगा तब मैं यहां वापस आऊंगा। उधर, ब्राजील में यूक्रेन के पूर्व राजदूत की पत्‍नी ने ऑर्थर के बयान की कड़ी आलोचना की है और कहा कि घटिया सोच वाले जरा कुछ सम्‍मान तो दिखाओ।' चौतरफा घिरने के बाद आर्थर ने सफाई दी कि वह बहुत ज्‍यादा रोमांचित हो गए थे और इस तरह की घटिया बात कह दी। बता दें कि यूक्रेन से लाखों की संख्‍या में लोग पोलैंड और रोमानिया जैसे देशों में जा रहे हैं ताकि अपनी जान का बचाया जा सके। इनमें बड़ी संख्‍या में महिलाएं हैं जिनके सेक्‍स स्‍लेव बनने का खतरा मंडरा रहा है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/scrYptQ
أحدث أقدم