नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे (Eelection Result 2022) आने के बाद आज संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session 2022) का दूसरा चरण शुरू हुआ। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने सदन में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसदों ने उनका हीरो जैसा स्वागत किया और मोदी-मोदी के नारे लगाए। जब बीजेपी सांसद नारे लगा रहे थे तो सदन में बैठे विदेशी प्रतिनिधि इस पल को कौतुहल से देख रहे थे। पीएम मोदी नारों के बीच लोगों के हाथ जोड़ते रहे। उनके बैठने के बाद भी बीजेपी सांसद मेजें थपथपाते रहे। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) मुस्कुरा रहे थे। गौरतलब है कि पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों में से चार राज्यों में बीजेपी ने सत्ता बरकरार रखा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी कांग्रेस को हराकर सत्ता में आई है। उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से बीजेपी को अकेले 255 पर जीत मिली। उत्तराखंड में बीजेपी को 70 सीटों में से 47 पर जीत मिली। गोवा विधानसभा की 40 सीटों में बीजेपी को 20 सीटें मिली जबकि कांग्रेस 11 सीटें ही जीत सकी। मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की। पंजाब में बीजेपी को केवल 2 सीटें ही मिली।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/v7Z3ih6