नई दिल्ली: पांच विधानसभा चुनावों (Election Results 2022) में कांग्रेस की करारी हार पर रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक हुई थी। इस बैठक में जी-23 के नेताओं ने मुखर होकर अपनी बात रखी। पंजाब में पार्टी की हार पर () ने () को घेरा। आजाद ने (Captain Amrinder Singh) को हटाने के फैसले पर सवाल उठाए। गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 18 सीटें ही मिली। राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) को जबरदस्त 92 सीटें मिली। पंजाब पर ताबड़तोड़ सवाल पांच राज्यों के चुनावों में शर्मनाक प्रदर्शन पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि क्षेत्रीय और नए दल कांग्रेस के वोट काट रहे हैं। उनका इशारा आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ था जिसने कांग्रेस को पंजाब की सत्ता से बेदखल कर दिया जबकि गोवा में भी उसे करारा झटका दिया। इस दौरान गुलाम नबी आजाद ने पंजाब को लेकर पार्टी के रवैये पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत पंजाब का प्रभार संभालते रहे जबकि उन्हें पता था कि उत्तराखंड में भी उन्हें अहम भूमिका निभानी है। राहुल ने अमरिंदर पर दिया जवाब आजाद ने कहा कि प्रदेश प्रभारियों को कम-से-कम डेढ़ वर्ष पहले ही बदल दिया जाना चाहिए था। आजाद ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाने के फैसले पर भी आपत्ति जताई और कहा कि यही करना था तो बहुत पहले कर लिया जाता। तब राहुल ने कहा कि जब 68 विधायकों ने कैप्टन को हटाने की मांग की तो किया ही क्या जा सकता था। सर्वे में भी कैप्टन के नेतृत्व को सिर्फ 2% लोगों का समर्थन मिला था। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के व्यवहार पर नाराजगी का इजहार किया। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर के बीच जारी खींचतान के बीच पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले कैप्टन को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। पार्टी वहां चरणजीत सिंह चन्नी को नया सीएम बनाया। हालांकि, ये बदलाव भी कांग्रेस को पंजाब में दोबारा सत्ता नहीं दिला पाए। आप ने राज्य में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। राज्य में पार्टी के सभी बड़े दिग्गज चुनाव हार गए। नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह, चन्नी तक चुनाव हार गए।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/gOAyZSK