विदुर नीति: हमेशा सुखी रहते हैं इन गुणों वाले व्यक्ति

महात्मा विदुर की नीतियां हमें जीवन के कई पहलुओं से परिचित करवाती हैं। साथ ही विदुर जी ने अपनी नीतियों में जीवन को सरल ढंग से जीने के कई गुणों का वर्णन किया है। इन्हीं नीतियों में महात्मा विदुर ने कुछ ऐसे गुणों की चर्चा की है जो अगर किसी व्यक्ति में हैं तो वह व्यक्ति सदा सुखी रहता है...

1. दान करने वाला व्यक्ति
विदुर नीति के अनुसार जिस व्यक्ति के मन में जरूरतमंदों के प्रति दान-पुण्य करने की भावना होती है वह व्यक्ति बहुत सुखी रहता है। उस व्यक्ति का हृदय भी बहुत कोमल होता है। ऐसे दानवीर और पुण्य आत्मा व्यक्ति पर भगवान की कृपा सदा बनी रहती है।

2. बुरे कार्यों से दूर रहने वाला व्यक्ति
जो इंसान बुरे कार्यों के साथ ही गलत कर्म करने वाले व्यक्तियों से भी हमेशा दूर रहता है। वह व्यक्ति कभी किसी का अहित नहीं कर सकता। ऐसे व्यक्ति हमेशा अच्छे कार्य करके आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं। गलत कार्यों से दूर रहने वाले व्यक्ति का समाज में भी मान-सम्मान होता है।

 

3. कृतज्ञता की भावना होना
विदुर नीति कहती है कि कृतज्ञ यानि वह व्यक्ति जो अपने ऊपर किये गए उपकारों को कभी नहीं भूलता और धन्यवाद ज्ञापित करता है, उस व्यक्ति को सभी लोग पसंद करते हैं। साथ ही ऐसे इंसान के ऊपर कोई मुश्किल आने पर सभी उसकी सहायता के लिए तैयार रहते हैं। जिससे उसका जीवन खुशी से व्यतीत होता है।

4. नीतिज्ञ
ऐसा इंसान जो नीतियों का पालन बड़ी ही कुशलता से करता है और दूसरों के लिए एक आदर्श बनता है। ऐसे इंसान में ज्ञान भी भरपूर होता है जिससे वह जीवन की सभी कठिनाइयों को सरलता से पार कर लेता है। ऐसे व्यक्ति को हमेशा सुख प्राप्त होता है।

5. सत्य वाचक
महात्मा विदुर के अनुसार ऐसा इंसान जो सदा सच्चाई के मार्ग पर चलता है और हमेशा सच बोलता है, उसे हृदय बिल्कुल साफ होता है। उसे बुराई छू भी नहीं पाती और वह हमेशा अपने जीवन से संतुष्ट रहता है।

6. विनम्र स्वभाव वाला
ऐसे लोग जिन्हें ज्ञान या उच्च पद प्राप्त होने के बाद उनके मन में घमंड आ जाता है, ऐसे लोग जीवन में आगे कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं। इसके विपरीत कुछ ऐसे विद्वान व्यक्ति भी होते हैं जिनका स्वभाव सदा विनम्र बना रहता है। उन्हें सब कुछ मिलने के बाद भी ऐसे लोग अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं। विदुर नीति के अनुसार ऐसे लोग हमेशा खुश रहते हैं।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष शास्त्र: सुबह उठते ही इन उपायों को करने से बन सकता है आपका हर काम

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/FZsAD8x
أحدث أقدم