ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना के एक परिवार ने यात्रा की दुनिया में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इस परिवार ने 22 साल तक लगातार सफर किया और दुनिया के 5 महाद्वीपों की अपनी 90 साल पुरानी कार से यात्रा की। इस रोमांचक यात्रा की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और अब यह पूरी होने वाली है। इस यात्रा के दौरान उनके 4 बच्चे पैदा हुए जो अब काफी बड़े हो गए हैं। आइए जानते हैं, इस अद्भुत सफर की पूरी कहानी... हर्मन, कैंडेलारिया और उनके बच्चों ने 22 साल की इस महायात्रा के दौरान 3,62,000 किमी का सफर किया। ये लोग अब उरुग्वे की सीमा पर पहुंच गए हैं। अब यह परिवार रविवार को ब्यूनस आयर्स के ओबेलिस्क स्मारक पहुंचने वाला है, जहां 25 जनवरी, 2000 को उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की थी। हर्मन ने इस यात्रा के बारे में बताया, 'हम अपने सपने को खत्म कर रहे हैं या सपने को पूरा कर रहे हैं। इसको लेकर मेरे अंदर अलग भावनाएं हैं। अब क्या आएगा हजारों बदलाव और हजारों विकल्प।' यात्रा के दौरान वे 102 देशों से गुजरे अब हर्मन (53) दुनियाभर में समुद्री सफर पर निकलना चाहते हैं। हर्मन की पत्नी कैंडेलारिया ने जब यह यात्रा शुरू की थी, तब उनकी उम्र 29 साल की थी। अब वह 51 साल की हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी खोज वे लोग थे जो इस सफर के दौरान रास्ते में मिले। कैंडेलारिया ने कहा, 'लोग बहुत अच्छे हैं। मानवता अविश्वसनीय है।' उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वे 102 देशों से गुजरे। इस यात्रा में उन्हें अपना रास्ता कई बार युद्ध और अन्य विवादों के कारण बदलना भी पड़ा। इस कपल ने 6 साल पहले शादी की थी। उनके पास अच्छी नौकरी थी और उनका घर भी था। वे बच्चे पैदा करने की भी योजना बना रहे थे। इसी दौरान उन्हें दुनिया के चक्कर लगाने का शौक चढ़ा। दुनिया के सैर की शुरुआत अलास्का से हुई। इसी बीच उन्हें किसी ने साल 1928 मॉडल की अमेरिकी कार भी दे दी। इस कार का इंजन खराब था और पेंट भी उतर चुका था। कैंडेलारिया ने कहा कि यह कार चालू भी नहीं होती थी। इसमें न तो एसी था और न ही उसकी सीट अच्छी थी। 22 साल की यात्रा के दौरान 8 बार टायर बदलने पड़े कपल ने बताया कि यह कार शहरों, कीचड़ और बालू में अच्छी चली। 22 साल की यात्रा के दौरान उन्हें केवल 8 बार टायर बदलने पड़े। इसके अलावा दो बार इंजन में काफी काम कराना पड़ा। सड़क पर चलने के दौरान इस कपल के दो बच्चे पैदा हुए। इनमें से एक की उम्र अब 19 साल और दूसरे की उम्र 16 साल हो गई है। इसके बाद दो और बच्चों का जन्म हुआ। इन चारों बच्चों के लिए कार के अंदर सीट भी बनाई गई। यात्रा के दौरान वे माउंट एवरेस्ट के पास से होकर गुजरे थे।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/6skgvJn