Covid-19 के दौरान कद्दू के बीज का करें सेवन, Immunity होगी मजबूत और वजन होगा कम

Health Benefits Of Pumpkin Seeds: कद्दू का बीज देखने में भले ही छोटो हो लेकिन पोषक तत्वों के कारण इसका न्यूट्रिशनल वैल्यू काफी ज्यादा है. वहीं कोविड-19 के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है क्योंकि अच्छी सेहत और अच्छी इम्यूनिटी ही आपको कोरोनावायरस से संक्रमित होने से बचा सकती है. वहीं कद्दू के बीज आपको सेहतमंद रहने में मदद करते हैं. रोजाना सुबह नाश्ते में केवल एक चम्मच इसे लेने से आपके शरीर की मैग्नीशियम, जिंक और हेल्दी फैट की जरूरत को पूरा कर देता है. क्या आपको पता है कि कद्दू के बीज को ड्राई फ्रूट के कैटेगरी में रखा जाता है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि कद्दू के बीज आपकी सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद हैं.

बढ़ाता है इम्यूनिटी- पंपकिन सीड में जिंक की अच्छी मात्रा होती है इससे हमारी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है. इसे खाने से सर्दी जुकाम सहित कई सारे संक्रमण से बचा जा सकता है. इसलिए कोरोना काल में इसका सेवन और भी जरूरी हो जाता है. ताकि इस खतरनाक वायरस से बच सकें.

हेल्दी स्किन के लिए खाएं कद्दू के बीज- कद्दू के बीज में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल से हमारी स्किन को बचाते हैं. ये सीड्स किसी भी तरह के इंफ्लामेशन को भी हील करते हैं और एजिंग प्रोसेस को स्लो कर देते हैं.

दिल का रखता है ख्याल- इन बीजों के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हाई ब्लड प्रेशर को ये कंट्रोल में रखता है. इस तरह यह हमारे दिल का भी ख्याल रखता है और से बीमार होने से बचाता है.

वजन को भी रखता है कंट्रोल- कद्दू के बीज में हाइ फाइबर होते हैं. जिनके सेवन से पेट भरा रहता है. इसके सेवन से हमें जल्दी भूख नहीं लगती है और इस तरह वजन पर कंट्रोल रहता है.

ये भी पढ़ें-Covid-19: कोविड-19 के दौरान सर्दी-खांसी में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है तबीयत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

from coronavirus https://ift.tt/EeIim0M
Previous Post Next Post