दंगों की जांच के लिए अमित शाह ने दिल्ली पुलिस की थपथपाई पीठ, कहा- सामने हैं कई चुनौतियां

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री () ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों की ()जांच के लिए की सराहना की और कहा कि पुलिस को अगले पांच साल और 25 साल के लिए एक रोडमैप तैयार करना चाहिए। शाह बुधवार को दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस के सामने कई चुनौतियां हैं और राष्ट्रीय राजधानी की पुलिस होने के नाते उसके पास गणमान्य लोगों को सुरक्षा देने समेत कई दायित्व हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के सामने कई कार्यक्रमों को बिना किसी समस्या के पूरा कराने और कानून व्यवस्था से संबंधित अन्य मामलों का भी दायित्व होता है। शाह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब भी कोई घटना होती है तो उसका असर दिल्ली पर भी पड़ता है। पुलिस के पास यहां स्थिति पर निगरानी रखने का भी काम होता है। अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस का 75वें स्थापना दिवस ऐसे समय पर मनाया जा रहा है जब आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/5oxlS40
أحدث أقدم