मॉस्को : कई रिपोर्ट्स दावा कर चुकी हैं कि बड़ी संख्या में रूसी सैन्य बल (Russian Military Forces) यूक्रेन की सीमाओं पर मौजूद है। अब नई सैटेलाइट तस्वीरें इसकी पुष्टि कर रही हैं जिसमें रूसी जमावड़े (Russian Build-up) को देखा जा सकता है। तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि बीते 48 घंटों में यूक्रेन सीमा (Ukraine Border) के निकट सैन्य गतिविधि बढ़ गई है। ये तस्वीरें ऐसे समय पर सामने आई हैं जब कहा जा रहा है कि रूस बिना किसी चेतावनी के, किसी भी वक्त यूक्रेन पर हमला (Russia To Attack Ukraine) कर सकता है। Maxar की हाई-रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें बीते 48 घंटों में ली गई हैं। इसमें बेलारूस, क्रीमिया और पश्चिमी रूस में बड़े पैमाने पर सैन्य जमावड़े को देखा जा सकता है। हालिया गतिविधियों में कई बड़ी सैन्य टुकड़ियों और हेलिकॉप्टर का सीमा के निकट इकट्ठा होना शामिल है। तस्वीरों में अग्रिम मोर्चों पर तैनात लड़ाकू विमानों और फाइटर-बॉम्बर्स को देखा जा सकता है। कई थल सैन्य इकाइयां अपनी चौकियों को छोड़कर लड़ाकू इकाइयों के साथ काफिले में शामिल हो चुकी हैं। यूक्रेन को तीन तरफ से रूस ने घेरारूस ने ज्यादातर यूक्रेन के उत्तर और उत्तर-पूर्व में अपनी सेना की मौजूदगी को बढ़ाया है। इसमें यूक्रेन के दक्षिणपूर्व और क्रीमिया में एक बड़ा एयरबेस भी शामिल है, जिस पर 2014 में रूस ने कब्जा कर लिया था। मौजूदा अनुमान के मुताबिक करीब 1,30,000 रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की सीमाओं की घेर लिया है। रूस के लड़ाकू विमान लगातार यूक्रेन सीमा के निकट गश्त कर रहे हैं। साथ ही रूस ने अपने एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को बेलारूस-यूक्रेन सीमा पर तैनात कर दिया है। 'युद्ध की तैयारियों को बता रहा अभ्यास'रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा कि आने वाले दिनों में रूस काला सागर और अजोव सागर में नैसेना अभ्यास भी शुरू कर सकता है। इन अभ्यासों को पश्चिमी विशेषज्ञ युद्ध की तैयारियों का हिस्सा बता रहे हैं। रूस ने अपनी सेना को बेलारूस में भी भेज दिया है जिसे वह संयुक्त युद्धाभ्यास नाम दे रहा है। इस अभ्यास की शुरुआत 10 फरवरी को हुई थी और माना जा रहा है कि यह 10 दिन तक चलेगा। पश्चिमी विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ एक छलावा है। वास्तव में रूस ने उत्तरी सीमा से हमला करने के लिए अपनी सेना को बेलारूस भेजा है। दूतावास ने जारी की एडवाइजरीकीव स्थित भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि यूक्रेन में मौजूदा परिस्थितियों की अस्थिरता को देखते हुए यूक्रेन में रहने वाले भारतीय नागरिक, खासकर छात्र, जिनका रुकना जरूरी नहीं है, वे अस्थायी रूप से देश छोड़ दें। भारतीय नागरिकों को भी सलाह दी जाती है कि गैर-जरूरी कारणों से यूक्रेन की यात्रा करने से बचें। भारतीय नागरिकों से विनती है कि दूतावास को यूक्रेन में अपनी स्थिति के बारे में जानकारी देते रहें ताकि जरूरत पड़ने पर दूतावास उन तक पहुंचने में सक्षम रहे। भारतीय दूतावास ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय नागरिकों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए दूतावास सामान्य रूप से अपना संचालन जारी रखेगा।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/0ZakS8I