Astrology- इन राशियों की लड़कियां साबित होती हैं अच्छी साथी

आज के दौर में हर कोई अपने आने वाले जीवन को लेकर चिंतित बना रहता है। ऐसे में विवाह को लेकर भी अपनी वैवाहिक जिंदगी के बारे में लोग जानना चाहते हैं। दरअसल विवाह दो घरानों को जोड़ने के साथ ही दो व्यक्तियों को 7 जन्मों तक के लिए एक पवित्र रिश्ते में बांधता है। जिसके चलते हर कोई अपने जीवन साथी को लेकर ये भी जान लेना चाहता है कि वह उसके लिए किस तरह का साबित होगा।

जानकारों के अनुसार शादी एक पवित्र बंधन है जो दो परिवारों को जोड़ता है, लेकिन हम राह चलते में ही किसी को भी देखकर पसंद करके शादी नहीं कर सकते। बुजुर्गों के अनुसार जोड़ियां ऊपर से बनती हैं और ज्योतिष के जानकारों का भी यही मानना है कि शादी किसी एक निश्चित व्यक्ति से ही होती है यानि हमारी कुंडली और राशि के अनुसार ही विवाह निश्चित होता है।

Girls first choice on boys

वहीं जानकारों का ये भी मानना है कि चूंकि प्रेम विवाह के तहत अधिकांश जो हमारे दिल को पसंद आ जाता है हम उसे ही अपना जीवन साथी चुन लेते हैं, लेकिन वे विवाह जो बिना किसी कुंडली, राशि के मिलान से होते हैं। उनके सफल होने की संभावना कम होती है। इस संबंध में ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला के अनुसार शादी का मन तो बना चुके लड़कों को हमेशा ये चिंता बनी रहती है कि उनकी जीवन संगिनी कैसी होगी? तो ऐसे में हम कुछ आसान तरीकों से जान सकते हैं कि उनकी होने वाली पार्टनर कैसी होगी, इसके तहत बस उनकी राशि का पता होना चाहिए।

किन-किन राशि की लड़कियां अच्छी जीवन साथी बन सकती हैं-

1. मेष राशि-
इस राशि की लड़कियां काफी लकी होती हैं, माना जाता है कि मेष राशि की लड़कियों से विवाह करने से भाग्य चमक सकता है। पढ़ने-लिखने और बिजनेस संभालने में भी इस राशि की लड़कियां बहुत अच्छी होती हैं। कम बजट में घर चलाने में भी यह काफी होशियार साबित हो सकती हैं।

Must Read-स अक्षर के नाम की लडकियां ससुराल में बरसाती हैं खूब धन-दौलत

Lucky Girls

2. वृषभ राशि-
बेहद शांत स्वभाव की इस राशि वाली लड़कियों को अपना काम शांत रहकर करना पसंद होता है। शादी जैसे पवित्र रिश्ते को निभाने के लिए इस राशि की लड़कियां आपकी अच्छी पसंद हो सकती हैं। रिश्ते को अच्छे से जोड़कर चलने वाली इस राशि की लड़कियां होती हैं।

3. मिथुन राशि-
पॉजिटिव सोच रखने वाली इस राशि की लड़कियां काफी बातूनी भी होती हैं। अपनी बातों और विचारों से इस राशि की लड़कियां सबका दिल जीतने में माहिर होती हैं। अच्छी जीवनसाथी बनने की काबिलियत इस राशि की लड़कियों में होती हैं।


4. कर्क राशि-
बेहद भावुक स्वभाव की ये लड़कियां छोटी-छोटी बातों पर इमोशनल हो जाती हैं। ये इनके स्वभाव में शामिल होता है। यह हर बात पर नकारात्मक सोच बना लेने वाली भी होती हैं। हर परिस्थितियों का सामना करने का इन लड़कियों में हौसला बुलंद होता है। जिसके चलते ये बखूबी हर परिस्थिति का सामना कर लेती हैं। परिवार से इस राशि की लड़कियां बहुत प्रेम करने वाली होती हैं।

Must Read- दिमाग से बहुत तेज होती हैं इन राशियों की लड़कियां

 

Great People are very talented

5. सिंह राशि-
महत्वाकांक्षी और सुंदर व्यक्तित्व की इस राशि की लड़कियां अपने वैवाहिक जीवन को सफल बनाने में हर तरह से सक्षम होती हैं। इनके जीवन का मूल मंत्र प्रेम ही होता है। अपनी बातें सीक्रेट रखना इस राशि की लड़कियों को पसंद होता है, साथ ही ये बेतरीन जीवनसाथी भी साबित होती हैं।

6. कन्या राशि-
भौतिक सुख-सुविधा वाली लाइफ इन राशि की लड़कियों को बहुत पसंद होती है। अपने लाइफ पार्टनर को खुश करना और उनके लिए कुछ करने की चाहत इनमें बहुत अधिक होती है। थोड़े इमोशनल नेचर की ये लड़कियां जल्दी ही किसी के भी बहकावे में आ जाती हैं।

7. तुला राशि-
अपने जीवन में इस राशि वाली लड़कियां बहुत न्यायप्रिय और आदर्शों पर चलने वाली होती हैं। अपने घर परिवार के लिए यह लड़कियां कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। पूरे तालमेल के साथ इस राशि की लड़कियां घर चलाती हैं और सामंजस्य हर परिस्थिति में बनाकर रहती हैं।

8. वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वाली लड़कियां काफी चंचल होने के साथ ही बहुत जल्दी इमोशनल भी हो जाती हैं। दिल में यह गहरे राज छुपाने में माहिर होती हैं। दुख-दर्द यह अपने चेहरे पर नहीं आने देतीं। लाइफ पार्टनर के रूप में यह अच्छी साबित हो सकती हैं।

Must Read- प्यार के लिए जान दे सकती हैं इस राशि की लड़कियां! जानिए क्या कहती है आपकी गर्लफ्रेंड की राशि

girls are crasy on these boys
girls are crasy on these boys IMAGE CREDIT: girls are crasy on these boys

9. धनु राशि-
लाइफ पार्टनर के रूप में काफी ईमानदार धनु राशि की लड़कियां होती हैं। इसके अलावा इन्हें रोमैंटिक होना भी पसंद होता है। खाने-घूमने की भी काफी शौकीन वृश्चिक राशि की लड़कियों के लिए परिवार काफी अहम होता है। यह किसी का भी दिल अपने अच्छे स्वभाव से जीत सकती हैं।

10. मकर राशि-
एक अच्छी लाइफ पार्टनर बनने के काबिल इस राशि की लड़कियों में होती हैं, सहानुभूति देना और सहानुभूति लेना इन्हें दोनों ही बहुत पसंद होता है। जिंदगी को अपने हिसाब से चलाने में यह आत्मविश्वास के कारण माहिर होती है। यह प्रेम में स्वार्थ कतई पसंद नहीं करती हैं और इन्हें हर काम को ईमानदारी के साथ करना पसंद होता है।

Must Read- लड़कियों की पहली पसंद होते हैं ऐसे लड़के

11. कुंभ राशि-
बहुत प्यार करने वाली होने के साथ ही ये लड़कियां बहुत मीठा बोलने और शालीन स्वभाव वाली होती हैं। पूरा परिवार इनकी पॉजिटिव सोच के कारण इन्हें बहुत प्यार करता है। इनकी जोड़ी में जब कभी तनाव का आगमन होता है, तो इस राशि की लड़कियां अपनी सूझबूझ से सभी परेशानियों को झेलने में सक्षम होती हैं।

12. मीन राशि-
आकर्षक व्यक्तित्व वाली इस राशि की लड़कियां अपने स्वभाव से ये किसी का भी दिल जीत सकती हैं। इनका स्वभाव निष्पक्ष और निःस्वार्थ प्रेम करने वाला होने के चलते आप इन्हें अपना जीवन साथी बना सकते हैं। कोई भी इनसे गंभीर और संवेदनशील होने के कारण दूर नहीं रह सकता।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fRENZoG
أحدث أقدم