
Shani Ast 2022: शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। इस ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। फिलहाल शनि मकर राशि में स्थित हैं और 24 जनवरी से इस राशि में अस्त अवस्था में चले गये हैं। बता दें शनि 27 फरवरी तक अस्त रहेंगे। ये 34 दिन की अवधि कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगी तो कुछ की मुश्किलें बढ़ने के आसार रहेंगे। शनि एक कर्म प्रधान ग्रह है। जब भी ये ग्रह अस्त होता है तो इसका व्यापक प्रभाव पड़ता है। इसलिए शनि तारा डूबना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
मेष राशि: इस दौरान आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में आपको मेहनत का उचित फल मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। व्यापारियों को धन हानि होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि में निवेश सोच समझकर करें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
वृषभ राशि: इस अवधि में आपको कई कार्यों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। पदोन्नति होने के प्रबल आसार हैं। कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। यदि आप बिजनेस करते हैं तो शनि का अस्त होना आपके लिए भी सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इस अवधि में आप अच्छा मुनाफ़ा अर्जित करने में सक्षम होंगे।
मिथुन राशि: शनि के अस्त होने से आपको कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपना कोई भी काम समय पर पूरा नहीं कर पायेंगे। कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए ये अवधि अनुकूल नहीं रहेगी। यात्रा से धन हानि के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का साथ नहीं मिल सकेगा। हालांकि व्यापार करने वालों के लिए ये अवधि अनुकूल दिखाई दे रही है। इस दौरान खर्चे बढ़ेंगे।
सिंह राशि: आप इस अवधि में अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। करियर के लिहाज से नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि अनुकूल दिखाई दे रही है। मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अच्छी नौकरी मिलने के अवसर दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशि की लड़कियों का हर जगह रहता है दबदबा, हर किसी पर पड़ती हैं भारी
कन्या राशि: इस अवधि में आप धार्मिक यात्रा का प्लान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के नए अवसर मिलने के योग बनेंगे। व्यापार में कभी लाभ होगा तो कभी हानि। इस अवधि में कड़ी मेहनत से आप अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।
तुला राशि: कार्यस्थल पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि: कार्यस्थल पर लाभ प्राप्त करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी गलतफहमी के चलते आपकी लव लाइफ में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।
धनु राशि: कार्यक्षेत्र में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में मध्यम लाभ अर्जित कर सकेंगे। यात्रा में काफी पैसा खर्च हो सकता है। त्वचा से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।
मकर राशि: कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इस अवधि में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जिस वजह से आपको पदोन्नति मिलने के आसार रहेंगे। पार्टनरशिप के काम में दिक्कतें आ सकती हैं। आर्थिक जीवन में लाभ और हानि दोनों देखने को मिलेगी।
कुंभ राशि: कार्यक्षेत्र में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत का उचित फल मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। इस अवधि में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं।
मीन राशि: कार्यक्षेत्र में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश करने के लिए समय अच्छा नहीं है। जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: 2022 में 4 राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या तो 4 पर शनि साढ़े साती, देखें कहीं आपकी राशि तो इसमें नहीं
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fPnOUv