Omicron Variant: संसद की स्वास्थ्य संबंधी समिति के अध्यक्ष रामगोपाल यादव ने ओमिक्रॉन पर 9 दिसम्बर को बैठक बुलाई है. इस बैठक में स्वास्थ्य सचिव और डीजी आइसीएमआर को भी बुलाया गया है.

देश में ओमिक्रोन से अबतक 21 लोग संक्रमित

देश में बीते दिन ओमिक्रोन के 17 मामले दर्ज हुए, जिसके बाद अब कुल संख्या 21 हो गई है. रविवार को दर्ज 17 मामलों में 9 राजस्थान की राजधानी जयपुर से, 7 महाराष्ट्र के पुणे से और एक मामला दिल्ली में दर्ज हुआ है. राजस्थान के चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि संक्रमित लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग से नौ लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारी ने पुणे जिले में सात लोगों के ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि की है.

यह भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3puwhB3 Vs Delta: डेल्टा से कम खतरनाक हो सकता है ओमिक्रोन? अमेरिका और सिंगापुर की है अलग-अलग राय

<a href="https://ift.tt/3y1xxj8 San Suu Kyi Jailed: म्यांमार में आंग सान सू की को चार साल की जेल, सेना के खिलाफ हिंसा भड़काने की हैं दोषी

from coronavirus https://ift.tt/3ptcYYL
from coronavirus https://ift.tt/3ptcYYL