Horoscope 22 December 2021 सिंह राशिवालों के लिए समय बना रहेगा अनुकूल

ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह के लोग बेहद आत्मविश्वासी होते हैं और अपने लक्ष्य के प्रति तेजी से आगे बढ़ते हैं। हालांकि कभी-कभी लक्ष्य से भटक भी जाते हैं। इस राशि के अधिकांश जातक भविष्य के प्रति काफी सजग रहते हैं। सूर्य इनके इष्टदेव होते हैं और नित्य सूर्य को जल अर्पित करने से इन्हें बहुत लाभ होता है. आइए जानते हैं कि आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर के 22वें दिन सिंह का राशिफल क्या कहता है?

सिंह राशि - समय की अनुकूलता का आभास होगा. ज़मीन जायदाद के मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे. पूर्व में किए वादे पूरा करने का समय है. सरकारी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं.

सामाजिक कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति रहेगी. किसी अच्छे काम की शुरुआत होगी. संतान के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त हो सकती है. खासतौर पर पुत्र संतान की शिकायत मिल सकती है पर डांटने की बजाए समझाइश से काम लें.
वित्त. इस समय धन कमाने के नए प्रयास करने होंगे. परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने खाने पीने पर खर्च हो सकता है.
कैरियर. कंप्यूटर मोबाइल विज्ञापन आदि से जुड़े व्यवसायों में लाभ होगा. प्राइवेट नौकरी करनेवालों की सेलेरी में बढ़ोतरी हो सकती है. करियर के लिए आज कोई बेहतरीन कदम उठा सकते हैं.
दांपत्य व प्रेम. आज लवमेट के साथ मौजमस्ती कर सकेंगेण् लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य पर बदलते मौसम का असर पड़ सकता है इसलिए सावधान रहें.
स्वास्थ्य. आज ऊर्जावान तथा स्वस्थ बने रहेंगे.
आज का भाग्यांक 8
आज का शुभ रंग नीला
अनुकूल सलाह— श्रीगणेशअथर्वशीर्ष का पाठ करें. गणेशजी की पूजा करें, उन्हें दूर्वा अर्पित करें.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3peZxwM
أحدث أقدم