Horoscope 22 December 2021 कर्क राशि वालों के लम्बित होंगे कार्य

ज्योतिष में राशिचक्र की चौथी राशि कर्क के जातकों के स्वभाव को कोमल होने के साथ ही परिवर्तनशील माना जाता है। ऐसे जातक संवेदनशील स्वभाव के होने के साथ ही कल्पनाशील भी होते हैं। आइए जानते हैं कि आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर के 22 वें दिन कर्क का राशिफल क्या कहता है?

कर्क का राशिफल -आलस की अधिकता से कार्य लम्बित होंगे. परिजनों से मतभेद होंगे. स्वास्थ का ध्यान रखें. बिना सोचे—समझे आप निवेश करने से बचें. बहनों से सम्बन्ध मधुर होंगे. धन कोष में वृद्धि होगी.
कर्क राशि. आज घर में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी. व्यर्थ के विवाद या कहासुनी से बचें. आज संतान का विशेष ख्याल रखें, उसकी समस्याएं जानें और उनके निराकरण की कोशिश करें.
वित्त .घर में बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी कार्यों या नई गाड़ी खरीदने में पैसे खर्च हो सकते हैं. लेन देन साफ सुथरा रखें.
कैरियर. जमीन जायदाद से संबंधित व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है. बीमा निवेश जैसे कामों में लाभ होगा. प्राइवेट नौकरी में विदेश से संबंधित काम करने वालों के लिए आज का दिन फलदायक होगा.
दांपत्य व प्रेम. आज प्रेम प्रसंगों में पड़ सकते हैं. लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं.
स्वास्थ्य.शारीरिक और मानसिक थकान अनुभव होगी.
आज का भाग्यांक 4
आज का शुभ रंग बैंगनी
अनुकूल सलाह— बुध देव की प्रसन्नता के लिए उनके बीज मंत्र ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: का कम से कम एक माला जाप करें. गणेशजी की पूजा करें.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ebsi79
أحدث أقدم