ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह के लोग बेहद आत्मविश्वासी होते हैं और अपने लक्ष्य के प्रति तेजी से आगे बढ़ते हैं। हालांकि कभी-कभी लक्ष्य से भटक भी जाते हैं। इस राशि के अधिकांश जातक भविष्य के प्रति काफी सजग रहते हैं। आइए जानते हैं कि आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर के 9वें दिन सिंह का राशिफल क्या कहता है?
सिंह राशिफल— अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें. उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।
पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। घर के मामलों को घर में ही सुलझाने की कोशिश करें। संतान की ओर से कुछ शुभ समाचार मिलेगा। संतान को कोई दिक्कत भी हो सकती है, इसका समाधान भी प्राप्त होगा.
वित्त— लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। परेशानियों से बचने के लिए पूजा-पाठ करें।
करियर— आप अपने व्यवसायिक कार्यों में थोड़ी अस्थिरता महसूस कर सकते हैं। कार्य में उन्नति होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बड़ों से संबंध मधुर होंगे। प्रतियोगियों से आगे रहने के लिए विवेक का सहारा लें।
दांपत्य व प्रेम— आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. प्रेम संबंधों को विवाह में परिवर्तित करने के लिए कुछ इंतज़ार करें। तब-तक आपको धैर्य रखने की ज़रूरत है। नये विपरीत लिंगी मित्र भी बन सकते हैं।
हेल्थ— माँ की सेहत के कारण परेशान हो सकते हैं। सर्दी, ज़ुकाम, बुखार की भी शिकायत हो सकती है। गले को प्रभावित करने वाली चीज़ों को खाने से बचने की कोशिश करें।
लकी नंबर— 1
लकी कलर— गोल्डन
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए विष्णुजी की पूजा—अर्चना करें. संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DWGifu